2026 की होली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो कोई आम चंद्र ग्रहण नहीं होगा।
Photo Credit: Pixabay
2026 की होली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो कोई आम चंद्र ग्रहण नहीं होगा।
होली के दिन एक दुर्लभ घटना होने जा रही है। 2026 की होली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो कोई आम चंद्र ग्रहण नहीं होगा। यह ग्रहण ब्लड मून का नजारा दिखाएगा। इस दिन चंद्रमा पर पड़ने वाली पृथ्वी की छाया ऐसा संयोग पैदा करेगी कि चांद लाल रंग में रंगा नजर आएगा जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है। एक खास समय पर दुनिया के कई हिस्सों में यह नजारा देखा जा सकेगा। आइए आपको बताते हैं चंद्र ग्रहण कैसे होगा खास, कैसे, और किन क्षेत्रों में दिखाई देगा ब्लड मून का अद्भुत नजारा।
Blood Moon 2026: 2026 में 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन ब्लड मून का नजारा भी दिखाई देने वाला है। इस दिन पूर्ण चंद्र लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है। इससे पृथ्वी की छाया चांद पर पड़ती है और उस पर ग्रहण लग जाता है। यह ऐसी स्थिति बन जाती है जिसमें सूर्य का प्रकाश पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरता है और चांद पर लाल छाया पड़ती है। इससे यह लाल रंग में चमकने लगता है। इसी को ब्लड मून कह दिया जाता है।
यह अनोखी और अद्भुत घटना दुनिया के कई हिस्सों में देखी जा सकेगी। सबसे अधिक साफ और ज्यादा समय तक यह नजारा उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी हिस्से में दिखाई देगा। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत क्षेत्र में भी इसे देखा जा सकेगा। इसके अलावा इसे मध्य एशिया में भी देखा जा सकेगा।
58 मिनट तक यह अद्भुत नजारा आसमान में दिखने वाला है जब चांद पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाएगा। यह समय सुबह 6.04 बजे से लेकर 7.02 बजे तक रहेगा। अंतरिक्ष वैज्ञानिक मानते हैं कि चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखा जा सकता है और यह पूरी तरह से सुरक्षित होता है। NASA के अनुसार, चंद्र ग्रहण तब दिखाई देता है जब पृथ्वी घूमती हुई सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है। इससे पृथ्वी की बड़ी छाया चांद पर पड़ती है। यह स्थित तब पैदा होती है जब चांद पूर्णिमा के चरण में चल रहा होता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन