इसमें Static Spatial Audio टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ऑडियो प्लेबैक को बढ़ाकर सराउंड साउंड जैसा एक्सपीरिएंस मिलता है। इस हेडफोन में Nothing X ऐप के जरिए ऑडियो सेटिंग्स को कस्टमाइज किया जा सकता है
इसमें Nothing X ऐप के जरिए ऑडियो सेटिंग्स को कस्टमाइज किया जा सकता है
डिवाइसेज मेकर Nothing ने गुरुवार को नए हेडफोन को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया है। Nothing Headphone (a) में लाइटवेट डिजाइन के साथ एडैप्टिव नॉयस कैंसलेशन और कस्टमाइज किए जा सकने वाले कंट्रोल हैं। इसके साथ Nothing Phone 4a सीरीज को भी पेश किया गया है। इस ईयरफोन में वॉयस कॉल्स के लिए थ्री माइक्रोफोन एनवायरमेंटल नॉयस कैंसलेशन (ENC) सिस्टम दिया गया है। इसमें Nothing X ऐप के जरिए ऑडियो सेटिंग्स को कस्टमाइज किया जा सकता है।
Nothing Headphone (a) का प्राइस
इस हेडफोन का ब्रिटेन में प्राइस GBP 149 (लगभग 18,200 रुपये ) का है। भारत में इस हेडफोन के प्राइस की जानकारी नहीं दी गई है। Nothing Headphone (a) को व्हाइट, पिंक, येलो और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस हेडफोन के लिए Nothing की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। इसके व्हाइट, पिंक और ब्लैक कलर्स के वेरिएंट्स की बिक्री 13 मार्च और येलो कलर वाले वेरिएंट की बिक्री छह अप्रैल से की जाएगी।
Nothing Headphone (a) के फीचर्स
इस हेडफोन का लाइटवेट डिजाइन है। इसमें अधिक देर तक सुनने में भी सुविधा के लिए बेहतर ईयर कुशन दिए गए हैं। Nothing Headphone (a) में एडैप्टिव एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) दिया गया है, जिससे आसपास के एनवायरमेंट के आधार पर नॉयस कैंसलेशन का लेवल एडजस्ट हो सकता है। इस ईयरफोन में वॉयस कॉल्स के लिए थ्री माइक्रोफोन एनवायरमेंटल नॉयस कैंसलेशन (ENC) सिस्टम दिया गया है जिससे बैकग्राउंड में नॉयस को घटाकर यूजर की वॉयस को आइसोलेट किया जाता है। इसमें Static Spatial Audio टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ऑडियो प्लेबैक को बढ़ाकर सराउंड साउंड जैसा एक्सपीरिएंस मिलता है। इस हेडफोन में Nothing X ऐप के जरिए ऑडियो सेटिंग्स को कस्टमाइज किया जा सकता है।
Nothing Headphone (a) में फिजिकल कंट्रोल दिए गए हैं। इनमें रोलर, पैडल और बटन कंट्रोल शामिल हैं। इन कंट्रोल से वॉल्यूम, स्विच मोड्स और साधारण जेस्चर्स से से टास्क्स को नेविगेट किया जा सकता है। इसमें बटन से चैनल हॉप को सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स ऐप्स और फंक्शंस के बीच स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा बटन कंट्रोल का इस्तेमाल कैमरा ट्रिगर के तौर पर भी किया जा सकता है, जिससे पेयर किए गए स्मार्टफोन पर फोटो लेने या वीडियो रिकॉर्ड करने में आसानी होती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत