कंपनी का दावा है कि यह मल्टीटास्किंग के साथ 25 प्रतिशत फास्ट परफॉर्मेंस देता है। इसमें कंपनी के नए सैटेलाइट कॉलिंग एंड मैसेजिंग फंक्शन के लिए सपोर्ट है
इसमें कंपनी के नए सैटेलाइट कॉलिंग एंड मैसेजिंग फंक्शन के लिए सपोर्ट है
चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में गुरुवार को Infinix Note 60 Ultra को लॉन्च किया है। हाल ही में पेश की गई Infinix Note 60 में यह स्मार्टफोन शामिल होगा। इसका डिजाइन इटली की Pininfarina फर्म के साथ कोलेब्रेशन में बनाया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट है। इस स्मार्टफोन की चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री की जाएगी। इसे चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
Infinix Note 60 Ultra का प्राइस
यह स्मार्टफोन मलेशिया में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। Infinix Note 60 Ultra के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस MYR 3,000 (लगभग 69,600 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को Roma Silver, Amalfi Blue, Monza Red और Torino Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Infinix के ऑनलाइन स्टोर के जरिए इस स्मार्टफोन की बिक्री की जाएगी।
Infinix Note 60 Ultra के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 1.5K Ultra HDR AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले के साइज की जानकारी नहीं दी है। Infinix Note 60 Ultra का डिस्प्ले 6.78 इंच का हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मल्टीटास्किंग के साथ 25 प्रतिशत फास्ट परफॉर्मेंस देता है। इसमें कंपनी के नए सैटेलाइट कॉलिंग एंड मैसेजिंग फंक्शन के लिए सपोर्ट है। इसमें JBL ट्यून्ड स्पीकर यूनिट है।
Infinix Note 60 Ultra की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HPE प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। Infinix Note 60 Ultra की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह लगभग 48 मिनटों में 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान