• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 10,001mAh बैटरी, Dimensity 7400 Ultra चिप, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

Photo Credit: Realme

Realme Narzo Power 5G की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी है

ख़ास बातें
  • 10,001mAh Titan बैटरी और 80W SuperVOOC चार्जिंग
  • Dimensity 7400 Ultra चिप और 144Hz AMOLED डिस्प्ले
  • 50MP कैमरा और Android 16 आधारित realme UI 7.0
विज्ञापन

Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Narzo Power 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 6.8 इंच 144Hz HyperGlow 4D Curve+ OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 10,001mAh की Titan बैटरी दी गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8GB RAM, Android 16 आधारित realme UI 7.0 और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

कीमत की बात करें तो Realme ने Realme Narzo Power 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट 29,999 रुपये में आता है। कंपनी के मुताबिक, फर्स्ट सेल ऑफर के तहत 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1000 रुपये का एक्स्ट्रा प्राइस ऑफर मिलेगा, जिसके बाद इफेक्टिव कीमत क्रमशः 25,999 रुपये और 23,999 रुपये हो जाती है। 

इसके साथ 6 महीने की नो कॉस्ट EMI और करीब 2,999 रुपये की 4 साल की बैटरी वारंटी भी दी जा रही है। यह फोन Titan Silver और Titan Blue कलर में आएगा। इसकी सेल आज से ही realme.com और Amazon पर शुरू हो चुकी है।

Realme Narzo Power 5G में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1280 × 2800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह HDR10+ सपोर्ट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 6500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन Android 16 पर आधारित realme UI 7.0 के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, इसे 3 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसमें TransView डिजाइन दिया गया है, जिसमें ट्रांसपेरेंसी और टेक्नोलॉजी के कॉन्सेप्ट को हाइलाइट किया गया है।

Realme Narzo Power 5G MediaTek Dimensity 7400 Ultra 4nm प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें Mali G615 MC2 GPU मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें HyperVision+ AI चिप दी गई है जो 90fps BGMI गेमिंग का सपोर्ट देती है और पावर कंजम्प्शन कम करने में मदद करती है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा 14GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट भी दिया गया है। बेहतर कूलिंग के लिए इसमें 7000mm² AirFlow VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे गेमिंग या 4K रिकॉर्डिंग के दौरान तापमान को कंट्रोल रखने का दावा करता है।

कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर f/1.8 अपर्चर और 2 axis OIS के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल Sony IMX480 कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। रियर कैमरा से 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग और AI फोटोग्राफी मोड्स जैसे AI Landscape का सपोर्ट मिलता है।

बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है। realme NARZO Power 5G में 10,001mAh की Titan बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी ने भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन बैटरी बताया है। इसमें Next Gen Silicon Carbon Anode टेक्नोलॉजी, Dual Layer Coating Process और C Pack Protection Board डिजाइन दिया गया है, जो बैटरी की लाइफ और सेफ्टी बेहतर करने का दावा करते हैं। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 4 साल बाद भी करीब 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रख सकती है।

फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 5 मिनट की चार्जिंग में आधे दिन तक की पावर दे सकती है। इसके अलावा 55W PPS चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G SA/NSA, Wi Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS और USB Type C पोर्ट मिलता है। इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर, IP66 + IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है। फोन का वजन करीब 219 ग्राम और मोटाई 9.08mm बताई गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram ने जोड़े दो कमाल के फीचर! रील देखने वालों की मौज
  2. Samsung ने भारत में पेश किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, AI फीचर्स हैं इनकी खासियत
  3. Vivo T5 Pro में मिल सकती है 9,020mAh की बैटरी, जल्द होगा भारत में लॉन्च
  4. अब घर बैठे देखें Avatar: Fire and Ash, डेट और OTT प्लेटफॉर्म दोनों कन्फर्म
  5. Redmi 15A 5G हो रहा 27 मार्च को लॉन्च, कैमरा से लेकर फीचर्स का हुआ खुलासा
  6. PAN Card Update: 1 अप्रैल से बदल रहे पैन कार्ड नियम, जान लें, कहीं हो न परेशानी
  7. Samsung Galaxy A37, Galaxy A57 5G के लॉन्च से पहले लीक हुआ प्राइस
  8. Truecaller की होगी छुट्टी, BSNL लेकर आ रहा गजब का फीचर
  9. 2K स्क्रीन और 8000mAh से बड़ी बैटरी के साथ जल्द लॉन्च होंगे 2 नए iQOO फोन? लीक हुईं डिटेल्स
  10. Realme P4 Lite 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »