Vivo का Y200 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डिजाइन का खुलासा

कंपनी का दावा है कि यह सबसे स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगा। इसके फ्रंट पैनल में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ कैमरा के लिए सेंटर में होल-पंच स्लॉट है

Vivo का Y200 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डिजाइन का खुलासा

यह Vivo Y200 सीरीज में शामिल हो सकता है

ख़ास बातें
  • कंपनी का दावा है कि यह सबसे स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगा
  • इस स्मार्टफोन के दाएं कोने पर पावर और वॉल्यूम बटन हैं
  • पिछले कुछ वर्षों में Vivo की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का Y200 Pro 5G जल्द देश में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इसके डिजाइन का खुलासा किया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। यह Vivo Y200 सीरीज में शामिल हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में Vivo की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

देश में कंपनी की यूनिट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में Y200 Pro 5G के लॉन्च का टीजर दिया है। इसमें इस स्मार्टफोन का डिजाइन भी आंशिक तरीके से दिखाया गया है। यह व्हाइट कलर में दिख रहा है। कंपनी का दावा है कि यह सबसे स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगा। इसके फ्रंट पैनल में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ कैमरा के लिए सेंटर में होल-पंच स्लॉट है। इस स्मार्टफोन के दाएं कोने पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। इसके रियर पैनल के ऊपर दाएं कोने पर को अलग सर्कुलर कैमरा यूनिट हैं। इसके साथ एक राउंड LED फ्लैश यूनिट दी गई है। 

इससे पहले कुछ रिपोर्ट में बताया गया था कि Y200 Pro 5G का देश में प्राइस 25,000 रुपये से कम का होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 695 SoC हो सकता है। मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में देश के स्मार्टफोन मार्केट में Vivo पहले स्थान पर रही है। Vivo ने दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर  Samsung को पीछे छोड़ा है। सैमसंग गिरकर तीसरे स्थान पर आ गई है। चीन की एक अन्य स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi का इस मार्केट में दूसरा स्थान है। 

हालांकि, सैमसंग ने वॉल्यूम शेयर के लिहाज से अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। कंपनी के स्मार्टफोन्स के प्राइसेज अधिक होने के कारण इसके पास वैल्यू के लिहाज से लगभग 25 प्रतिशत मार्केट शेयर है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग के स्मार्टफोन्स का एवरेज सेलिंग प्राइस 425 डॉलर है।  Vivo के पास वॉल्यूम के लिहाज से लगभग 19 प्रतिशत मार्केट शेयर है। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मार्केट शेयर 17.5 प्रतिशत का था। Xiaomi का मार्केट शेयर लगभग 18.8 प्रतिशत है। इस मार्केट में सैमसंग का मार्केट शेयर पिछले वर्ष लगभग 20.3 प्रतिशत से घटकर 17.5 प्रतिशत रह गया है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने वैल्यू के लिहाज से पहली तिमाही में रिकॉर्ड बनाया है। स्मार्टफोन मार्केट के प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी वैल्यू और वॉल्यूम में सबसे आगे है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »