50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo V29e हुआ Rs. 1 हजार सस्ता, अब इस कीमत पर खरीदें

Vivo V29e के सभी वेरिएंट्स में 1,000 रुपये की कटौती की घोषणा की गई है। कटौती के बाद अब इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 25,999 रुपये में बेचा जाएगा।

50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo V29e हुआ Rs. 1 हजार सस्ता, अब इस कीमत पर खरीदें

Vivo V29e को पिछले साल अगस्त में भारत में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Vivo V29e 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है
  • दोनों वेरिएंट्स की कीमतों में 1,000 रुपये की कटौती की गई है
  • इसकी मुख्य खासियतें 50MP AF फ्रंट कैमरा और 120Hz कर्व्ड डिस्प्ले हैं
विज्ञापन
Vivo V29e की कीमत में कटौती की गई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था और अब इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों में कटौती की घोषणा की गई है। ग्लास बैक रियर वाला Vivo 29e 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3D कर्व्ड डिस्प्ले से लैस आता है। फोन में फ्रंट में 50-मेगापिक्सल AF सेल्फी कैमरा मिलता है और इसके बैक में मौजूद डुअल कैमरा सेटअप में 64-मेगापिक्सल का OIS सपोर्टेड मेन सेंसर शामिल है।
 

Vivo V29e price in India (New)

Vivo V29e के सभी वेरिएंट्स में 1,000 रुपये की कटौती की घोषणा की गई है। कटौती के बाद अब इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 25,999 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 27,999 रुपये कर दी गई है। स्मार्टफोन Artistic Red और Artistic Blue कलर ऑप्शन में Vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और अन्य ऑनलाइन या ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।

Vivo ने कुछ नए ऑफर्स की घोषणा भी की है, जिसके तहत चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए खरीद पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा और साथ ही ग्राहकों के पास 6 महीने तक के नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी होंगे।

Vivo V29e को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। उस समय इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये थी। 
 

Vivo V29e specifications

Vivo V29e में 6.78 इंच की 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 300 निट्स तक है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का नाइट पोट्रेट कैमरा और 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 50-मेगापिक्सल AF सेल्फी कैमरा से लैस आता है। 

वीवो स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 44W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो यह ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है। इसमें Android 13-बेस्ड FunTouch OS 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है। V29e की मोटाई 7.5mm और वजन 180.5 ग्राम है।  

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »