12GB RAM, 4700mAh बैटरी के साथ Vivo V30 Lite जल्द होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo V30 Lite में 4,700mAh बैटरी दी जाएगी जो कि 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

12GB RAM, 4700mAh बैटरी के साथ Vivo V30 Lite जल्द होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Vivo

Vivo V29e 54 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo V30 Lite में 4700mAh बैटरी होगी जो 44W चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
  • Vivo V30 Lite फोन 8GB + 256GB और 12GB + 256GB में उपलब्ध होगा।
  • वीवो वी30 लाइट में 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
विज्ञापन
Vivo जल्द ही Vivo V30 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले यह पता चला है कि इस लाइनअप में सिर्फ V30 और V30 Pro ही शामिल नहीं होंगे। कथित तौर पर Vivo V30 Lite एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर आएगा। यहां हम आपको Vivo V30 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo V30 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


एक नई रिपोर्ट के अनुसार, चीनी टेक दिग्गज जल्द ही Vivo V30 और Vivo V30 Pro के साथ V30 लाइट लॉन्च करने की योजना बना रही है। फोन 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेगा और दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन 8GB + 256GB और 12GB + 256GB में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन में 4,700mAh बैटरी दी जाएगी जो कि 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। यह स्मार्टफोन वीवो वी30 लाइट एंड्रॉइड 13 ओएस पर चलेगा। रिपोर्ट से सुझाव मिलता है कि यह फोन Vivo V29e का ग्लोबल वेरिएंट भी हो सकता है, जो पहली बार अक्टूबर में लॉन्च हुआ था। अगर ऐसा होता है तो वीवो वी30 लाइट में 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

Vivo V29e में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप के लिए फोन के रियर 54 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वीवो वी30 को हाल ही में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 SoC के साथ गीकबेंच पर देखा गया था और हाई एंड वीवो वी30 प्रो के साथ IMEI डाटाबेस पर भी नजर आया था।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »