Vivo Y200 Launched : 12GB रैम, 50MP कैमरा, 80W चार्जिंग के साथ लॉन्‍च हुआ नया वीवो फोन

Vivo Y200 : इस फोन में फुल एचडी रेजॉलूशन वाला एमोलेड डिस्‍प्‍ले है।

Vivo Y200 Launched : 12GB रैम, 50MP कैमरा, 80W चार्जिंग के साथ लॉन्‍च हुआ नया वीवो फोन

50 मेगापिक्‍सल का कैमरा इसमें दिया गया है और Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर की ताकत है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y200 स्‍मार्टफोन चीन में लॉन्‍च
  • 12 जीबी तक रैम के साथ आई नई वीवो डिवाइस
  • बहुत जल्‍द देंगे ग्‍लोबल मार्केट में दस्‍तक
विज्ञापन
Vivo की Y सीरीज में लगातार नए स्‍मार्टफोन्‍स लॉन्‍च हो रहे हैं। ज्‍यादातर फोन चीन में पेश किए जा रहे हैं, उसके बाद इन डिवाइसेज को ग्‍लोबल मार्केट में लाया जाएगा। Vivo Y200t और Vivo Y200 GT के बाद अब Vivo Y200 को भी चीनी मार्केट में उतार (Vivo Y200 Price) दिया गया है। यह कल लॉन्‍च हुए दोनों वीवो फोन्‍स से ऊपर आता है यानी प्राइस में आगे है। डिवाइस में फुल एचडी रेजॉलूशन वाला एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। 50 मेगापिक्‍सल का कैमरा (Vivo Y200 camera) इसमें दिया गया है। फोन में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर की ताकत है।  

Vivo Y200 Price

Vivo Y200 को कई रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शंस में लाया गया है। 8GB+128GB मॉडल के दाम 1,599 युआन (लगभग 18,778 रुपये) हैं। 8GB+256GB वेरिएंट 1,799 युआन (लगभग 21,134 रुपये) का है। 12GB+256GB मॉडल की कीमत 1999 युआन (लगभग 23,484 रुपये) है, जबकि 12GB+512GB वेरिएंट 2299 युआन (लगभग 27,009 रुपये) का है। यह ब्‍लैक, वाइट और ऑरेंज शेड्स में आता है। 

Vivo Y200 Specifications, features

Vivo Y200 में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 2400 x 1080 पिक्‍सल्‍स और रिफ्रेश रेट 120Hz है। जैसाकि हमने बताया Vivo Y200 में स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर की ताकत है। उसके साथ 8 से 12 जीबी तक रैम दी गई है। मैक्सिमम इंटरनल स्‍टोरेज 512 जीबी है। नया वीवो फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करता है, जिस पर वीवो के OriginOS 4 की लेयर 

Vivo Y200 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है। उसके साथ 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। फोन में 8 एमपी का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। नए वीवो फोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 80 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर,  Wi-Fi 6, ब्‍लूटूथ 5.1 और USB-C पोर्ट की सुविधा इस डिवाइस में है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »