Vivo के X200 Ultra का कैमरा देगा iPhone 16 Pro Max को टक्कर!

X200 Ultra को 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही Vivo के Pad 5 Pro, Pad SE और Vivo Watch 5 को भी पेश किया जाएगा

Vivo के X200 Ultra का कैमरा देगा iPhone 16 Pro Max को टक्कर!

इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का Samsung HP9 कैमरा हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • X200 Ultra में 2K OLED डिस्प्ले होगा
  • इस स्मार्टफोन में इमेजिंग से जुड़ी Vivo की नई टेक्नोलॉजी दी जा सकती है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का X200 Ultra अगले सप्ताह चीन में पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 40 W वायरलेस और 90 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। Vivo का दावा है कि X200 के कैमरा की वीडियो कैप्चर से जुड़ी क्षमता पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Apple के iPhone 16 Pro Max के समान होगी। 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जाएगा। Vivo ने चीन के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट किए गए टीजर में X200 Ultra में 2K OLED डिस्प्ले और Armour ग्लास प्रोटेक्शन होने की जानकारी दी है। इसमें 6,000 mAh की बैटरी 40 W वायरलेस और 90 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के अल्ट्रासॉनिक 3D फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Bo Xiao ने बताया है कि इस स्मार्टफोन का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा 4K रिजॉल्यूशन और फुल फोकल लेंथ वाले वीडियो कैप्चर करने में iPhone 16 Pro Max से बेहतर होगा। 

X200 Ultra को 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही Vivo के Pad 5 Pro, Pad SE और Vivo Watch 5 को भी पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में इमेजिंग से जुड़ी Vivo की नई टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। X200 Ultra में 200 मेगापिक्सल का Samsung HP9 कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल के दो Sony LYT-818 कैमरा मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

इससे पहले टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर एक पोस्ट में X200 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और कलर्स का संकेत दिया था। इसमें 2K रिजॉल्यूशन के साथ क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस टिप्स्टर ने बताया था कि X200 Ultra को White, Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में iPhone के जैसा एक्शन बटन दिया जा सकता है। यह बटन इस स्मार्टफोन के दाएं फ्रेम के निचले हिस्से में हो सकता है। इसका इस्तेमाल फोटो लेने और वीडियो के लिए किया जा सकता है। पिछले सप्ताह Vivo ने भारत में V50e को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »