Xiaomi 15 Ultra फोन में 24GB रैम के साथ होगा तगड़ा 200MP Samsung HP9 कैमरा सेंसर!

इसमें 24GB तक रैम देखने को मिल सकती है।

Xiaomi 15 Ultra फोन में 24GB रैम के साथ होगा तगड़ा 200MP Samsung HP9 कैमरा सेंसर!

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14 Ultra में 6.73 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • फोन एंड्रॉयड 15 आधारित HyperOS 2.0 के साथ आ सकता है।
  • इसमें 24GB तक रैम देखने को मिल सकती है।
  • फोन 6,200mAh बैटरी के साथ आ सकता है।
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर अपनी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 15 पर काम कर रही है। कंपनी इस सीरीज में शुरुआती वेरिएंट्स Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro के रूप में पेश कर सकती है। ये दोनों मॉडल्स साल के अंत तक पेश किए जा सकते हैं। इस सीरीज के बारे में अभी तक जो सबसे ज्यादा खास फीचर सामने आ रहा है, वो इसका कैमरा सिस्टम है। कंपनी इस सीरीज में बेहद एडवांस्ड कैमरा सिस्टम दे सकती है। जानते हैं लीक हुई नई जानकारी क्या कहती है।  

Xiaomi 15 सीरीज को लेकर नया लीक सामने आया है। इससे पहले इस सीरीज के स्पेसिफिकेशंस भी लीक हो चुके हैं। अब (via) पॉपुलर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से एक नया खुलासा इसके कैमरा के बारे में किया गया है। Xiaomi 15 Ultra में कंपनी 200MP कैमरा इस्तेमाल कर सकती है। यह एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस हो सकता है जिसमें Samsung ISOCELL HP9 सेंसर दिया जा सकता है। Vivo X100 Ultra में भी यही सेंसर दिया गया है। 

Samsung ISOCELL HP9 सेंसर में क्या है खास
Samsung का नया HP9 सेंसर 1/1.4 ऑप्टिकल लेंस के साथ आता है। इसमें 200 मिलियन पिक्सल, यानी 20 करोड़ पिक्सल का सपोर्ट है और प्रत्येक पिक्सल 0.56 माइक्रोमीटर का है। इस सेंसर की पिक्सल डेंसिटी बहुत हाई है और इसी कारण इसमें इमेज बहुत डिटेल में कैप्चर होती है। यह टेट्रा पिक्सल तकनीक से लैस है और पिक्सल को 4x4 कंफिग्रेशन में बदल देता है। इससे बोके इफेक्ट और ज्यादा निखर आता है, साथ ही लो-लाइट फोटोग्राफी भी बेहतरीन रिजल्ट के साथ हो सकती है। 

इस सेंसर की एक और खास बात यह है कि इसमें 2x या 4x तक इन-सेंसर जूम मिल जाता है। जिसे 3x ऑप्टिकल जूम मॉड्यूल के साथ जोड़ा जा सकता है। इस वजह से यह इमेज क्वालिटी को बरकरार रखते हुए 12X तक जूम कर लेता है। यानी 12x जूम में भी यह डिटेल क्वालिटी के साथ फोटो खींच सकता है। इसके अलावा, इसमें हाइ रिफ्रेक्टिव इंडेक्स माइक्रो लेंस सपोर्ट है जो RGB कलर्स पर ज्यादा बारीकी से फोकस कर सकता है। इसके कारण लो-लाइट में पुराने सेंसर्स के मुकाबले यह ज्यादा शार्प, और वाइब्रेंट कलर्स में फोटो खींच सकता है। 

Xiaomi 15 Ultra के स्पेसिफिकेशंस अब अफवाहों में हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फोन में डुअल लेयर OLED पैनल होगा जिसमें 2K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। इसमें अल्ट्रासोनिक ऑनस्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। फोन एंड्रॉयड 15 आधारित HyperOS 2.0 के साथ आ सकता है। इसमें 24GB तक रैम देखने को मिल सकती है। फोन 6,200mAh बैटरी के साथ आ सकता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  2. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  3. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  4. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  5. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  6. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  7. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  8. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  9. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  10. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »