Tecno की Phantom V Fold 2 को लॉन्च करने की तैयारी, Dimensity 9000+ हो सकता है प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है

Tecno की Phantom V Fold 2 को लॉन्च करने की तैयारी, Dimensity 9000+ हो सकता है प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन का प्राइस 75,000 रुपये से 80,000 रुपये के बीच हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • इसमें 32 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा हो सकते हैं
  • इसे 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट में लाया जा सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno का Phantom V Fold 2 5G जल्द लॉन्च हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7.85 इंच की इंटरनल स्क्रीन और 6.42 इंच का कवर डिस्प्ले हो सकता है। 

टिप्सटर Paras Guglani (@passionategeekz) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और प्राइस को लीक किया है। इसमें MediaTek Dimensity 9000+ चिपसेट हो सकता है। Phantom V Fold 2 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा हो सकते हैं। इसे 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लाया जा सकता है। इसमें 4,860 mAh की बैटरी हो सकती है। 

इस स्मार्टफोन का प्राइस 75,000 रुपये से 80,000 रुपये के बीच हो सकता है। पिछले वर्ष Tecno ने Phantom V Fold के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को 88,888 रुपये में पेश किया था। हाल ही में Tecno की Ghana की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक प्रमोशनल बैनर शेयर किया था। हालांकि, बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। इस बैनर से Tecno Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2 के डिजाइन का भी खुलासा हुआ है। Tecno Phantom V Fold 2 में रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश यूनिट है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 

यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन 180 डिग्री तक खुलता है। इसकी बाहरी स्क्रीन में सेंटर पर फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट दिया गया है। इसके नीचे कोने पर USB Type-C पोर्ट है। Tecno Phantom V Flip 2 में रेक्टैंगुलर कवर स्क्रीन और दो सर्कुलर रियर कैमरा यूनिट दी गई हैं। इन स्मार्टफोन्स में 5G कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट होगा। हाल ही में फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट मॉडल नंबर AE11 के साथ एक क्लैमशेल स्टाइल वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। यह Tecno Phantom V Flip 2 हो सकता है। बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर भी इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.85 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000+
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »