अंतरिक्ष में 9 जून को होने जा रही बड़ी घटना, कर लें तैयारी!

मार्च 2026 से ही शुक्र और बृहस्पति के बीच की दूरी कम होना शुरू हो जाएगी।

अंतरिक्ष में 9 जून को होने जा रही बड़ी घटना, कर लें तैयारी!

Photo Credit: Pinterest

जून 2026 में अंतरिक्ष में एक बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है।

ख़ास बातें
  • शुक्र और बृहस्पति के बीच एक अनोखी जुगलबंदी देखने को मिलेगी।
  • जून की शुरुआत में यह घटना होने वाली है।
  • मार्च 2026 से ही शुक्र और बृहस्पति के बीच की दूरी कम होना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

2026 में अंतरिक्ष में एक बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है। अभी तक आपने ग्रहों की ऐसी लीला के बारे में कभी नहीं सुना होगा। हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह और सबसे चमकीला ग्रह एक दूसरे के इतने पास आने वाले हैं कि इनके बीच की दूरी एक उंगली जितनी रह जाएगी। आपने सही पढ़ा है। शुक्र और बृहस्पति के बीच एक अनोखी जुगलबंदी देखने को मिलेगी। जून 2026 में यह घटना होने वाली है। आइए जानते हैं कितना खास होगा यह नजारा, और किस देख पाएंगे अद्भुत घटना। 

अंतरिक्ष की घटनाओं रुचि रखने वालों के लिए जून का महीने बेहद खास होने वाला है। इस महीने में शुक्र और बृहस्पति एक दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे। यह घटना नंगी आंखों से देखी जा सकेगी। BBC की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2026 से ही शुक्र और बृहस्पति के बीच की दूरी कम होना शुरू हो जाएगी। धीरे धीरे शुक्र रात में दिखाई देना शुरू हो जाएगा। सूर्यास्त के बाद यह आसमान में साफ देखा जा सकेगा। क्षितिज पर यह लम्बे समय तक दिखाई देगा। इसी के साथ जुपिटर सूर्य की रोशनी के करीब पहुंच जाएगा और जून के मध्य में गायब हो जाएगा। लेकिन सुबह के समय सूरज उदय होने से पहले यह साफ देखा जा सकेगा। 

दोनों ग्रह इतने पास होंगे जैसे एक दूसरे को छूकर गुजरने वाले हैं। 9 जून तक इनकी स्थिति लगातार बदलती रहेगी। ये एक दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे। यह घटना सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि कई दिनों तक दिखाई देगी। लेकिन 9 जून को दोनों ग्रह सबसे पास होंगे और ये केवल 1.6 डिग्री से ही एक दूसरे से अलग दिखाई देंगे। सलाह दी जाती है कि इस घटना को सूरज के पूरी तरह से छिपने के बाद ही देखें। अन्यथा आंखों को सूरज की रोशनी से नुकसान होने की संभावना रहती है। 

इस घटना को देखने का सबसे सही समय सूर्यास्त के बाद का बताया गया है। इस दौरान शुक्र उत्तर-पश्चिम दिशा में गति करते हुए अधिक चमकीला दिखाई देगा और बृहस्पति से थोड़ा ऊपर दिखाई दे रहा होगा। ये दोनों ग्रह मिथुन तारामंडल में स्थित जुड़वां तारों कैस्टर और पोलक्स के इर्द-गिर्द दिखाई देंगे। हालांकि शाम के तेज प्रकाश के कारण इन तारों को देखना मुश्किल हो सकता है। शुक्र और बृहस्पति इनसे कहीं अधिक चमकीले होंगे और आसानी से दिखाई देंगे।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज
  2. Moto Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
  4. WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
  5. Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इस सप्ताह होगी भारत में लॉन्च
  6. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  8. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  9. Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
  10. Oppo F33 Pro 5G होगा 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »