Colors

Colors - ख़बरें

  • iQOO Neo 10 नए कलर वेरिएंट में हो रहा 30 अप्रैल को लॉन्च, जानें सबकुछ
    iQOO जल्द ही भारत में iQOO Neo 10 का नया कलर वेरिएंट लेकर आने वाला है। Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • LG ने लॉन्च किए नए वायरलेस OLED TV: 165Hz रिफ्रेश रेट और स्मार्ट AI फीचर्स शामिल, जानें कीमत
    LG Electronics ने अपने 2026 TV लाइनअप को पेश कर दिया है, जिसमें OLED evo, Micro RGB evo और वायरलेस OLED W6 जैसे नए मॉडल्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, नए TVs में बेहतर ब्राइटनेस, कलर और AI परफॉर्मेंस के लिए α11 AI Processor 4K Gen3 दिया गया है। OLED evo मॉडल्स में Hyper Radiant Color टेक्नोलॉजी और AI अपस्केलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, वायरलेस OLED W6 Zero Connect Box के जरिए बिना तार AV ट्रांसमिशन सपोर्ट करता है। Micro RGB evo सीरीज में RGB LED बैकलाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बेहतर कलर आउटपुट मिलता है।
  • Vivo X300 Ultra, Vivo X300s में मिलेगा नई 'ब्लूप्रिंट नेटिव' कलर सिस्टम 
    आगामी स्मार्टफोन्स के साथ 'ब्लूप्रिंट नेटिव कलर' कहा जाने वाला नया कलर साइंस सिस्टम पेश किया जाएगा। इस सिस्टम को Vivo ने डिवेलप किया है और यह प्रोफेशनल कैमरा जैसे रिजल्ट दे सकता है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम पोट्रेट्स में नेचुरल लाइटिंग को बरकरार रखता है और इमेजेज की डार्कनेस और ब्राइटनेस को बढ़ाता है।
  • Samsung Galaxy S26, S26+, और S26 Ultra भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सभी देशों में कीमत
    Samsung Galaxy S26 सीरीज को कंपनी ने मार्केट में उतार दिया है। सैमसंग फैंस को इस सीरीज का कई महीनों से इंतजार था जो कि बीती रात भारत में खत्म हो गया है। कंपनी ने भारतीय कीमत का खुलासा भी कर दिया है। Samsung Galaxy S26 सीरीज में कंपनी ने तीन मॉडल लॉन्च किए हैं। ये मॉडल Galaxy S26, Galaxy S26+, और Galaxy S26 Ultra के रूप में उतारे गए हैं। Galaxy S26 Ultra सीरीज का टॉप मॉडल है जिसमें डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले, 16GB RAM, और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • iPhone 18 Pro Max के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 5100mAh की होगी बैटरी!
    Apple iPhone 18 Pro Max का लॉन्च साल के अंत तक संभावित है। iPhone 18 सीरीज के हाई एंड मॉडल्स iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max लगातार लीक्स में दिखाई दे रहे हैं। दोनों फ्लैगशिप iPhone महत्वपूर्ण अपग्रेड के साथ आ सकते हैं। कंपनी डाइनेमिक आइलैंड समेत फ्रंट डिजाइन में कई बदलाव के साथ आ सकती हैं। वहीं कैमरा स्पेसिफिकेशंस भी बेहतर होने वाले हैं।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra की पहली झलक! डिजाइन, कलर्स समेत खास फीचर्स का खुलासा
    Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले कथित ऑफिशियल इमेज में फोन का डिजाइन लीक हो गया है। Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Galaxy S26 सीरीज के सबसे महंगे मॉडल Galaxy S26 Ultra में डिजाइन को बदलने वाली है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव फोन के पिल-शेप कैमरा आइलैंड में देखने को मिल रहा है। रियर में वर्टीकल पिल शेप कैमरा मॉड्यूल है जिसमें तीन कैमरा लेंस दिख रहे हैं।
  • iPhone 18 Pro, Pro Max लॉन्च से पहले लीक हुआ लुक! मिल सकते हैं तीन नए शानदार कलर
    iPhone 18 Pro, Pro Max के लॉन्च से पहले फोन का डिजाइन और कलर वेरिएंट्स लीक हो गए हैं। फोन के रेंडर वीडियो को YouTube पर देखा जा सकता है। FPT YouTube चैनल पर यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर पता चलता है कि कंपनी सीरीज में बड़ा डिजाइन चेंज लेकर आने वाली है। कंपनी इन स्मार्टफोन्स में Touch ID का इस्तेमाल कर सकती है।
  • Oppo Find X9 का नया 'मखमली लाल' अवतार भारत में लॉन्च, खरीद पर Rs 5 हजार से ज्यादा के बेनिफिट
    Oppo Find X9 भारत में नए अवतार में लॉन्च किया गया है। फोन को नए वेरिएंट Velvet Red में लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स की मांग के अनुसार यह वेरिएंट उतारा गया है। कुछ यूजर्स फोन का ज्यादा बोल्ड वेरिएंट चाहते थे। कीमत 74,999 रुपये रखी गई है। बैंक ऑफर्स लगाकर फोन को 67,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके साथ में ब्लैक गोल्ड गिफ्ट बॉक्स दे रही है जिसकी कीमत 5,198 रुपये है। इसमें यूजर को Oppo Enco Buds 3 Pro Plus के साथ एक प्रीमियम फोन केस मिलता है।
  • iPhone के बाद Samsung Galaxy S26 Ultra भी हुआ 'भगवा', फोटो में दिखाई दिया नया कलर!
    टेक दुनिया में कलर को लेकर हो रही जंग अब और दिलचस्प हो गई है। एक पॉपुलर टिप्सटर ने अब ऐसी इमेज शेयर की है, जिसने Samsung फैंस को दो हिस्सों में बांट दिया है। तस्वीर में तीन रंगों में एक स्मार्टफोन मॉडल दिखाया गया है, जो दिखने में Samsung की S-सीरीज के Ultra मॉडल जैसा लगता है। दिलचस्प बात यह है कि एक रंग ऑरेंज (भगवा) है, जैसा Apple भी अपने लेटेस्ट iPhone 17 Pro सीरीज के साथ पेश कर चुका है।
  • Apple के iPhone 17 Pro Max में हो सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल 
    आगामी iPhone 17 Pro Max में 8x ऑप्टिकल जूम के लिए सपोर्ट के साथ नया टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एक अतिरिक्त कैमरा कंट्रोल बटन हो सकता है। iPhone 17 Pro Max में कंपनी का A19 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें नया वेपर कूलिंग सिस्टम भी शामिल हो सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
  • IT हब बेंगलुरु में खुला Apple का पहला स्टोर, अगले सप्ताह लॉन्च होगी नई आईफोन सीरीज
    कंपनी ने बताया है कि इस स्टोर में देश के 15 राज्यों से आने वाले लगभग 70 वर्कर्स हैं। एपल के अन्य स्टोर्स की तरह यह भी पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल करता है और कार्बन न्यूट्रल है। कंपनी के ऑफलाइन स्टोर्स में कस्टमर्स के पास प्रोडक्ट्स को खरीदने के लिए फाइनेंसिंग के साथ ही एपल ट्रेड-इन प्रोग्राम का इस्तेमाल करने का भी विकल्प होगा।
  • Honor ने लॉन्च किया X7d 5G, Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट
    डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच HD+ (720 × 1,610 पिक्सल्स) TFT LCD पैनल 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Honor X7d 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 दिया गया है। इसके 4G वेरिएंट में Snapdragon 685 चिपसेट है। इस स्मार्टफोन में Adreno A619 GPU है।
  • OnePlus 15 में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जल्द होगा लॉन्च
    OnePlus 15 में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन का पेरिस्कोप कैमरा कॉम्पैक्ट हो सकता है और यह एडवांस जूम दे सकता है। इस स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है।इसका डिस्प्ले LIPO (Low Injection Pressure Overmolding) टेक्नोलॉजी के साथ हो सकता है।
  • Apple की iPhone 17 सीरीज के कलर्स हुए लीक, अगले महीने लॉन्च
    कंपनी की आगामी आईफोन सीरीज में एक नया स्लिम और लाइटवेट स्मार्टफोन iPhone 17 Air भी शामिल हो सकता है। यह आईफोन व्हाइट, लाइट गोल्ड, लाइट ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध हो सकता है। एपल की योजना भारत में इस सीरीज के सभी मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। मौजूदा वर्ष की अप्रैल तिमाही में भारत से एपल ने लगभग 7.5 अरब डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया है।
  • Honor Magic 8 सीरीज में मिल सकते हैं 2 नए कलर ऑप्शंस
    इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इनकी बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन सीरीज में 6.3 इंच, 6.58 इंच, 6.7 इंच और 6.9 इंच के डिस्प्ले हो सकते हैं। इस सीरीज के दो मॉडल्स को Honor जल्द लॉन्च कर सकती है। Honor Magic 8 Mini में 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »