Vivo X300s की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Zeiss ट्यून्ड कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा
इन स्मार्टफोन्स में 16 GB तक का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की दो नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी है। Vivo X300 Ultra और Vivo X300s में नया कलर साइंस सिस्टम दिया जाएगा। Vivo X300 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Sony LYT-901 कैमरा होगा।
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन्स के साथ 'ब्लूप्रिंट नेटिव कलर' कहा जाने वाला नया कलर साइंस सिस्टम पेश किया जाएगा। इस सिस्टम को Vivo ने डिवेलप किया है और यह प्रोफेशनल कैमरा जैसे रिजल्ट दे सकता है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम पोट्रेट्स में नेचुरल लाइटिंग को बरकरार रखता है और इमेजेज की डार्कनेस और ब्राइटनेस को बढ़ाता है। इस पोस्ट के साथ ब्लूप्रिंट नेटिव कलर की क्षमता को दिखाने वाली इमेजेज भी दी गई हैं।
एक अन्य पोस्ट में Boxiao ने Vivo X300 Ultra में फिल्म स्टाइल और फिल्म लुक वीडियो स्टाइल होने की पुष्टि की है। इस स्मार्टफोन में 2.4:1 वाइडस्क्रीन आस्पेक्ट रेशो के साथ 24 fps सिनेमैटिक फ्रेम रेट और मोशन ब्लर इफेक्ट मिलेगा। फिल्म लुक में 16:9 की आस्पेक्ट रेशो 60 fps के फ्रेम रेट के साथ होगी। इन स्मार्टफोन्स को चीन में 30 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X300 Ultra और Vivo X300s के साथ Vivo Pad 6 Pro को भी लाया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में 16 GB तक का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है।
Vivo X300s की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Zeiss ट्यून्ड कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Vivo X300s में 7,100 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। Vivo X300 Ultra के साथ 400 mm Zeiss टेलीफोटो एक्सटेंडर किट होगी। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Sony LYT-901 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। हाल ही में Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी दी गई है। पिछले वर्ष चीन में पेश किए Vivo S50 Pro Mini का यह रिब्रांडेड वर्जन है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर