Realme 14 सीरीज में शामिल हो सकता है बड़ी बैटरी वाला नया मॉडल

इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh से अधिक की बैटरी हो सकती है। यह आगामी Realme 14 सीरीज का हिस्सा हो सकता है

Realme 14 सीरीज में शामिल हो सकता है बड़ी बैटरी वाला नया मॉडल

इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh से अधिक की बैटरी हो सकती है

ख़ास बातें
  • Realme 14 सीरीज को भी लॉन्च करने की तैयारी है
  • इसमें स्मॉल डिस्प्ले और बड़ी बैटरी वाला एक नया मॉडल भी शामिल हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh से अधिक की बैटरी हो सकती है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने हाल ही में Realme 13 5G सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज में Realme 13 5G और Realme 13+ 5G शामिल थे। Realme 14 सीरीज को भी लॉन्च करने की तैयारी है। इसमें स्मॉल डिस्प्ले और बड़ी बैटरी वाला एक नया मॉडल भी शामिल हो सकता है। यह स्मार्टफोन Oppo के Find X8 को टक्कर दे सकता है। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में दावा किया है कि Realme की 6.5 इंच डिस्प्ले और 1.5K रिजॉल्यूशन वाला एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh से अधिक की बैटरी हो सकती है। यह आगामी Realme 14 सीरीज का हिस्सा हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन से Oppo के Find X8 को टक्कर मिल सकती है। Realme 13 5G में 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले डिस्प्ले दिया गया है। Realme 13+ 5G में 6.67 इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले है। इन स्मार्टफोन्स में 5,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Realme ने बड़ी बैटरी वाले नए स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। इस वजह से इस जानकारी को पूरी तरह सटीक नहीं मानना मुश्किल है। हाल ही में Realme ने प्रॉपराइटरी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी में एक इनोवेशन पेश किया था। इसे 320 W SuperSonic Charge कहा जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इससे स्मार्टफोन को लगभग 4.5 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा। Realme ने चीन में आयोजित अपने एनुअल 828 Fan Fest में स्मार्टफोन्स के लिए एक नए प्रकार की फोल्डेबल बैटरी भी प्रदर्शित की था। 

कंपनी का दावा है कि इससे स्मार्टफोन को लगभग 4.30 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इससे डुअल USB Type-C आउटपुट के जरिए Realme के स्मार्टफोन्स को 150 W तक और कम्पैटिबल लैपटॉप को 65 W पर चार्ज करने का विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही स्मार्टफोन्स के लिए 4,420 mAh रेटेड कैपेसिटी वाली फोल्डेड बैटरी भी प्रदर्शित की गई थी। इस बैटरी को फोल्ड किया जा सकता है और इस वजह से यह फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में भी इस्तेमाल की जा सकती है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स के मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी की बिक्री बढ़ी है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Bright and colourful display
  • Clean design
  • 80W fast charging
  • कमियां
  • Packed with bloatware
  • No ultra-wide camera
  • UI needs some work
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7300
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »