इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स

Xiaomi 18 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में Adreno GPU है

इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हैं
  • ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड Xiaomi के नए HyperOS 4 पर चलते हैं
  • इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Xiaomi की Xiaomi 18 Pro सीरीज को मंगलवार को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया गया है। इस सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में बैक पर सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। 

Xiaomi 18 Pro, Xiaomi 18 Pro Max का प्राइस

यूरोप में Xiaomi 18 Pro के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,399 यूरो (लगभग 1,43,900 रुपये) और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 1,599 यूरो (लगभग 1,64,500 रुपये) का है। Xiaomi 18 Pro Max के12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस यूरो 1,599 (लगभग 1,64,500 रुपये). 12 GB + 512 GB का 1,799 यूरो (लगभग 1,85,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का 2,099 यूरो (2,15,900 रुपये) का है। इन स्मार्टफोन्स को व्हाइट, रेड, ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Xiaomi 18 Pro, Xiaomi 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स 

डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड Xiaomi के नए HyperOS 4 पर चलते हैं। Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ (1,208 x 2,624 पिक्सल्स)  डिस्प्ले और Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच फुल HD+ (1,120 x 2,436 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में सेकेंडरी डिस्प्ले के तौर पर क्रमशः 2.7 इंच (596 x 912 पिक्सल्स) और 2.9 इंच (596 x 976 पिक्सल्स) AMOLED टचस्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 

Xiaomi 18 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 और  Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में Adreno GPU है। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Xiaomi 18 Pro में 6,000 mAh और Xiaomi 18 Pro Max में 7,050 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  3. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  4. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  6. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  7. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  8. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  9. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  10. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »