Xiaomi 18 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ है, जिसके स्पेसिफिकेशंस का मुकाबला Xiaomi 17 Pro से हो रहा है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro
Xiaomi ने ग्लोबल स्तर पर Xiaomi 18 Pro को लॉन्च कर दिया है, जिसे इस साल की शुरुआत में चीनी बाजार में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। Xiaomi 18 Pro के स्पेसिफिकेशंस की तुलना पिछले मॉडल Xiaomi 17 Pro से हो रही है। Xiaomi 18 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रोसेसर और Xiaomi 17 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि Xiaomi 18 Pro के स्पेसिफिकेशंस Xiaomi 17 Pro से कितने अलग हैं।
कीमत और स्टोरेज
Xiaomi 17 Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 4,999 (करीब ₹62,300) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट को CNY 5,299 (करीब ₹66,000) में लॉन्च किया गया था।
Xiaomi 18 Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,399 यूरो (लगभग ₹1,43,900) और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,599 यूरो (लगभग ₹1,64,500) है।
डिस्प्ले और ब्राइटनेस
Xiaomi 17 Pro में 6.3 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले के रेजोल्यूशन 1220 x 2656 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं रियर में सेकेंड्री 2.7 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 572x904 पिक्सल और ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक है।
Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1120x2436 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल है। वहीं 2.7 इंच की सेकेंड्री AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 596x912 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम
Xiaomi 17 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। 17 Pro एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है।
Xiaomi 18 Pro में प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 मिलता है। 18 Pro एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 4 पर चलता है।
कैमरा सेटअप
Xiaomi 17 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Xiaomi 18 Pro के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
बैटरी बैकअप
Xiaomi 17 Pro में 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Xiaomi 18 Pro में 6,000mAh की बैटरी आती है जो कि 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी और सेफ्टी रेटिंग
Xiaomi 17 Pro में 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी और UWB सपोर्ट मौजूद है। धूल और पानी से प्रोटेक्शन के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
Xiaomi 18 Pro में IP68 रेटिंग दी गई है जो कि धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करती है। कनेक्टिविटी के लिए 5जी, एनएफसी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, ड्यूल सिम, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल