BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ

एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और जियो के बाद भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भारत में अपने सिर्फ वॉयस और एसएमएस ओनली प्लान पेश कर रहा है।

BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ

Photo Credit: Pexels/Thirdman

BSNL के ₹172 प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन

एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और जियो के बाद भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भारत में अपने सिर्फ वॉयस और एसएमएस ओनली प्लान पेश कर रहा है। इन प्लान के साथ अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी के प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को बिना बंडल डाटा के साथ कॉलिंग और वैधता का लाभ मिलेगा। इसके अलावा जो यूजर्स सेकेंड्री फोन या फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं तो उनके लिए भी ये प्लान बेहतर साबित होंगे। आइए बीएसएनल के वॉयस और एसएमएस ओनली प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

BSNL का ₹172 प्लान
BSNL के ₹172 प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा रोमिंग कॉल्स भी मिलती हैं। इस प्लान में डेली 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। यह प्लान कुल ₹6.14 प्रतिदिन खर्च पर काम करता है।

BSNL का ₹184 प्लान
BSNL के ₹184 प्लान की वैधता 30 दिनों तक चलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स की सुविधा मिलती है। यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस भी प्रदान करता है। इस प्लान का डेली खर्च ₹6.13 बैठता है।

BSNL का ₹190 प्लान
BSNL का ₹190 प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लान की वैधता 1 कैलेंडर महीने तक चलती है। इसके अलावा इस प्लान में डेली 100 एसएमएस की सुविधी भी मिलती है। इस प्लान का खर्च डेली के हिसाब से ₹6.13-₹6.33 आता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL Voice Only Prepaid Plan
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  2. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  5. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  6. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
  7. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
  8. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
  9. Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »