Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।हाल ही में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को लॉन्च किया गया है

Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

हाल ही में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • Xiaomi 18 में 6.4 इंच LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है
  • Xiaomi 18 में 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi की Xiaomi 18 सीरीज में बेस मॉडल को जल्द पेश किया जा सकता है। हाल ही में शाओमी ने  Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को लॉन्च किया  है। इस सीरीज में जल्द Xiaomi 18 को जोड़ा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Debayan Roy ने Xiaomi 18 की कथित इमेज को शेयर किया है। यह स्मार्टफोन व्हाइट कलर में है और इसमें मेटल का फ्रेम दिया गया है। इसमें राउंडेड ऐजेज के साथ स्क्वेयर-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल है। इसका डिजाइन Xiaomi 17 के समान है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में तीन कैमरा दिए गए हैं। हालांकि, Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max की तरह इसमें बैक पैनल पर सेकेंडरी डिस्प्ले नहीं है। 

Xiaomi 18 में 6.4 इंच LTPO OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया जा सकता है। Xiaomi 18 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। Xiaomi 18 में 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

इस सप्ताह की शुरुआत में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को लॉन्च किया गया है। इन स्मार्टफोन्स में बैक पर सेकेंडरी डिस्प्ले है। डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड Xiaomi के नए HyperOS 4 पर चलते हैं। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Xiaomi 18 Pro में 6,000 mAh और Xiaomi 18 Pro Max में 7,050 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  4. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  5. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
  6. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
  7. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
  8. Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »