Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ

Asus ने आज भारत में अपने TUF गेमिंग पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए TUF Gaming F16, मेड इन इंडिया TUF Gaming A15 और TUF Gaming T700 Mini मिनी डेस्कटॉप लॉन्च कर दिया है।

Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Asus

Asus TUF Gaming F16 में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी सर्टिफिकेशन है।

ख़ास बातें
  • Asus TUF Gaming F16 के इंटेल कोर 5 वेरिएंट की कीमत ₹1,39,990 है।
  • Asus TUF Gaming A15 (FA506NCG) की शुरुआती कीमत ₹1,32,990 है।
  • Asus TUF Gaming T700 Mini डेस्कटॉप की शुरुआती कीमत ₹2,09,990 है।
विज्ञापन

Asus ने आज भारत में अपने TUF गेमिंग पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए TUF Gaming F16, मेड इन इंडिया TUF Gaming A15 और TUF Gaming T700 Mini डेस्कटॉप लॉन्च कर दिया है। इस नई रेंज को गेमिंग, एजुकेशन और डेली के काम के लिए आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। TUF Gaming F16 में इंटेल कोर 5 और कोर 7 प्रोसेसर मिलते हैं, जबकि A15 में AMD Ryzen 7 चिपसेट और Nvidia GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स दिए गए हैं। इन लैपटॉप में बेहतर कूलिंग सिस्टम के साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी गई है।

Asus TUF Gaming F16, TUF Gaming A15, T700 Mini Price

Asus TUF Gaming F16 के इंटेल कोर 5 वेरिएंट की कीमत ₹1,39,990 है। इसके हाई-एंड कॉन्फिगरेशन की कीमत ₹1,54,990 है। यह 18 नवंबर से आसुस के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स, फ्लिपकार्ट, अमेजन और आसुस ई-शॉप के अलावा अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। Asus TUF Gaming A15 (FA506NCG) की शुरुआती कीमत ₹1,32,990 है। इसकी बिक्री 1 दिसंबर से शुरू होगी। वहीं Asus TUF Gaming T700 Mini डेस्कटॉप की शुरुआती कीमत ₹2,09,990 है। इसकी बिक्री भी 1 दिसंबर से शुरू होगी। इन्हें आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स, फ्लिपकार्ट, अमेजन और आसुस ई-शॉप से ​​खरीदा जा सकेगा। Asus TUF Gaming F16 की खरीद पर लोन कम इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट और नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी दे रहा है।

Asus TUF Gaming F16 Features & Specifications

Asus TUF Gaming F16 में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी सर्टिफिकेशन मिलता है। यह लैपटॉप 64GB RAM तक अपग्रेड और 4TB SSD तक स्टोरेज एक्सपेंशन का सपोर्ट करता है। इस लैपटॉप में Intel Core 5 Processor 205H और Intel Core 7 Processor 230H का ऑप्शन मिलता है। Asus ने इसमें ड्यूल फैन कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो कि गेमिंग सेशन के दौरान एयरफ्लो एफिशिएंसी को बेहतर करता है और स्टेबल परफॉर्मेंस बरकरार रखने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए LAN पोर्ट, HDMI 2.1, पावर डिलिवरी के साथ यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ कई अन्य पोर्ट भी दिए गए हैं, जिससे एक्सटरनल डिस्प्ले कनेक्ट की जा सकती है।

Asus TUF Gaming A15 Features & Specifications

Asus TUF Gaming A15 (FA506NCG) में AMD Ryzen 7 155 प्रोसेसर के साथ Nvidia GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स दिए गए हैं। यह 64GB RAM और 2TB SSD स्टोरेज एक्सपेंशन का सपोर्ट करता है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए लैपटॉप में ड्यूल फैन कूलिंग सिस्टम और रियर एग्जॉस्ट वेंट्स दिए गए हैं जो कि गेमिंग सेशनल और प्रोडक्टिविटी सेशन के दौरान हीट को कम करते हैं। TUF Gaming A15 में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी सर्टिफिकेशन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए दो यूएसबी टाइप सी पोर्ट और HDMI 2.1 पोर्ट शामिल है। इसके जरिए यूजर्स एक्सटरनल डिस्प्ले और अन्य पेरिफेरल कनेक्ट कर सकते हैं।

Asus T700 Mini Features & Specifications

Asus TUF Gaming T700 Mini एक कॉम्पैक्ट डेस्क्टॉप है, जिसमें एनिमी इंस्पायर्ड डिजाइन और टूल लेस मैकेनिज्म दिया गया है। Asus का कहना है कि इससे यूजर सिस्टम की मेमोरी और स्टोरेज को अपग्रेड कर सकते हैं। डेस्कटॉप में Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर ऑप्शन और 8GB VRAM के साथ Nvidia GeForce RTX 5060 ग्राफिक्स दिए गए हैं। यह 64GB DDR5 RAM और 2TB SSD स्टोरेज का सपोर्ट करता है। Asus ने T700 Mini में एंटरप्राइजेज ग्रेड मदरबोर्ड दिया है, जिसमें 100% सॉलिड कैपेसिटर और 80 PLUS प्लैटिनम-सर्टिफाइड पावर सप्लाई मिलती है। इसमें हाई स्पीड यूएसबी-सी कनेक्टिविटी के साथ 9 यूएसबी पोर्ट और मल्टी डिस्प्ले पोर्ट दिया गया है। TUF Gaming T700 Mini में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  4. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  5. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
  6. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
  7. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
  8. Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »