Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी

Dell ने भारतीय बाजार में बिजनेस यूजर्स के लिए Dell Pro हेडसेट्स को लॉन्च कर दिया है, जिसमें तीन वायरलेस और दो वायर्ड मॉडल शामिल हैं।

Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी

Photo Credit: Dell

Dell Pro 3 Wired Headset (WH327) में ANC मिलता है।

ख़ास बातें
  • Dell Pro 7 Wireless ANC Headset (WL727) की बैटरी 115 घंटे तक चल सकती है।
  • Dell Pro 5 Wireless ANC Headset (WL527) की बैटरी 95 घंटे तक चलती है।
  • Dell Pro 3 Wireless ANC Headset (WL327) की बैटरी 75 घंटे तक चल सकती है।
विज्ञापन

Dell ने भारतीय बाजार में बिजनेस यूजर्स के लिए Dell Pro हेडसेट्स को लॉन्च कर दिया है, जिसमें तीन वायरलेस और दो वायर्ड मॉडल शामिल हैं। इस लाइनअप में Dell Pro 7 Wireless ANC Headset (WL727), Pro 5 Wireless ANC Headset (WL527), Pro 3 Wireless ANC Headset (WL327), Pro 5 Wired ANC Headset (WH527) और Pro 3 Wired Headset (WH327) शामिल हैं। आइए Dell Pro हेडसेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Dell Pro Headsets Price

Dell Pro 3 Wired Headset (WH327) की कीमत ₹5,141 रुपये, Dell Pro 5 Wired ANC Headset (WH527)की कीमत ₹8,827 रुपये, Dell Pro 3 Wireless ANC Headset (WL327) की कीमत ₹10,888 रुपये और Dell Pro 5 Wireless ANC Headset (WL527) की कीमत ₹14,427 रुपये है। Dell Pro 7 Wireless ANC Headset (WL727) की बिक्री अगले साल फरवरी में शुरू होगी।

Dell Pro Headsets Features & Specifications

Dell Pro Headsets के सभी 5 मॉडल Microsoft Teams (ओपन ऑफिस स्पेसिफिकेशंस के साथ) और Zoom के लिए सर्टिफाइड हैं। वहीं वायर्ड मॉडल में वर्क्स विद क्रॉमबुक के सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं और इसके अलावा वायरलेस मॉडल नेटिव ब्लूटूथ के जरिए Teams और Zoom का सपोर्ट करते हैं। सभी वायरलेस हेडसेट में एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) दिया गया है। जबकि Pro 7 और Pro 5 वायरलेस मॉडल में एडैप्टिव ANC है जो कि जो आस-पास के माहौल के आधार पर प्रति सेकंड 1,000 से ज्यादा बार एडजस्ट होता है। Pro 5 वायर्ड मॉडल में हाइब्रिड ANC भी मिलता है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो Pro 7 Wireless ANC Headset (WL727) की बैटरी 115 घंटे तक चल सकती है। वहीं Pro 5 Wireless ANC Headset (WL527) की बैटरी 95 घंटे और Dell Pro 3 Wireless ANC Headset (WL327) की बैटरी 75 घंटे तक चल सकती है।  सभी 5 हेडसेट के साथ एडवांस्ड एक्सचेंज सर्विस के साथ 3 साल की लिमिटेड हार्डवेयर वारंटी आती है। इस सर्विस के अंदर काम में रुकावट कम करने के लिए Dell खराब हेडसेट प्राप्त होने से पहले ही रिप्लेसमेंट यूनिट भेज देता है।


कनेक्टिविटी के लिए वायरलेस मॉडल ब्लूटूथ 6.0, वायरलेस डॉन्गल और यूएसबी ऑडियो का सपोर्ट करते हैं। इन हेडसेट को 8 डिवाइस तक पेयर किया जा सकता है और दो एक्टिव कनेक्शन मेंटेन किए जा सकते हैं। यूजर्स बिना दोबारा पेयर किए फोन और पीसी के बीच स्विच कर सकते हैं। WL727 में 3.5 मिमी कनेक्शन मिलता है, जबकि वायर्ड मॉडल में प्लग एंड प्ले यूएसबी-सी कनेक्टिविटी मिलती है। इनके साथ एक यूएसबी-सी से यूएसबी-ए एडेप्टर भी आता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dell Pro 3 Wired Headset
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी
  2. OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
  4. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  5. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  6. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  7. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  8. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  10. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »