दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे

दिल्ली के ट्रेड फेयर में टिकट खरीदने पहुंची महिला QR Code स्कैम का शिकार हो गई। खाते से ₹1,200 कटने के साथ ही उसके iPhone का एक्सेस भी बंद हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे

Photo Credit: AI Generated

दिल्ली ट्रेड फेयर में टिकट के नाम पर QR Code स्कैम का मामला सामने आया

ख़ास बातें
  • टिकट के नाम पर महिला को ₹400 का झांसा दिया गया
  • QR Code स्कैन करने के बाद खाते से ₹1,200 कटे
  • iPhone का एक्सेस बंद होने के मामले में पुलिस जांच जारी है
विज्ञापन

दिल्ली के भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में टिकट खरीदने पहुंची एक महिला के साथ QR Code के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने कथित तौर पर एक शख्स के दिए QR Code को स्कैन किया तो उसके Paytm अकाउंट से 1,200 रुपये कट गए। इसके तुरंत बाद उनका iPhone सिंक होने लगा और वह फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकीं। महिला को मोबाइल पर Failed Login Attempt का नोटिफिकेशन भी मिला। मामले में पुलिस ने 38 वर्षीय आरोपी मोहम्मद फैसल को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 15 नवंबर को प्रगति मैदान में हुई। पुलिस का कहना है कि महिला दोपहर करीब 1:30 बजे गेट नंबर 4 के पास आधिकारिक ऐप से ट्रेड फेयर का ऑनलाइन टिकट खरीदने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान एक शख्स उनके पास आया और 400 रुपये में टिकट दिलाने की पेशकश की। उसने महिला को पेमेंट के लिए एक QR Code दिया। महिला ने जैसे ही इसे स्कैन किया, उनके Paytm अकाउंट से 1,200 रुपये ट्रांसफर हो गए।

पेमेंट के तुरंत बाद महिला का iPhone सिंक होने लगा और वह अपने डिवाइस का एक्सेस खो बैठीं। इसके बाद फोन पर Failed Login Attempt का अलर्ट भी आया। अकाउंट से पैसे कटने और फोन में संदिग्ध गतिविधि देखकर महिला को धोखाधड़ी का शक हुआ। उन्होंने मौके पर ही शोर मचाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। महिला की शिकायत और पहचान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान 38 वर्षीय मोहम्मद फैसल के रूप में की है, जो दिल्ली के मौजपुर इलाके का रहने वाला है और कबाड़ी का काम करता है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर दिल्ली में अलग-अलग आयोजनों के टिकट बेचता था। उसका साथी टिकटों का इंतजाम करता था और दोनों उन लोगों को निशाना बनाते थे, जिन्हें आधिकारिक माध्यमों से टिकट मिलने में परेशानी होती थी। पुलिस के मुताबिक, कई बार वे पैसे लेने के बाद टिकट भी नहीं देते थे।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि महिला के iPhone के साथ किस तरह की साइबर छेड़छाड़ हुई और QR Code से किए गए पेमेंट में कौन-कौन शामिल था। आरोपी के साथी की तलाश भी जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि ट्रेड फेयर में टिकट दिलाने के नाम पर और कितने लोगों को निशाना बनाया गया है। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी के खिलाफ इसी साल मई में भी क्राइम ब्रांच थाने में एक मामला दर्ज हुआ था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
  2. Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
  5. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  6. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  7. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  8. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  9. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »