Google Play Best App & Games 2026 में Adobe Premiere मोबाइल डिवाइसेज पर वीडियो एडिटिंग और स्पीच एन्हांसमेंट टूल के तौर पर 2026 का बेस्ट ऐप बना है।
Photo Credit: Google
गूगल ने भारत में गूगल प्ले के बेस्ट ऐप्स और गेम्स 2026 की घोषणा की है।
Google ने भारत में अपने Google Play Best of 2026 अवार्ड के विजेताओं की घोषणा की है। इस साल टेक दिग्गज ने एडोब के वीडियो एडिटिंग ऐप Adobe Premiere को 2026 का बेस्ट ऐप चुना गया है। वहीं Hypergryph द्वारा तैयार किया गया Arknights: Endfield इस साल का बेस्ट गेम बना। इस साल के अवार्ड्स में क्रिएटिविटी, आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस (AI) और एंटरटेनमेंट वाले ऐप्स पर फोकस किया गया है। इस साल Pocket FM को बेस्ट एंटरटेनमेंट और FanCode को बेस्ट स्पोर्ट्स फैन अवार्ड भी मिला। आइए विस्तार से जानते हैं।
गूगल ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए भारत में गूगल प्ले के बेस्ट ऐप्स और गेम्स 2026 की घोषणा की है। Adobe Premiere मोबाइल डिवाइसेज पर वीडियो एडिटिंग और स्पीच एन्हांसमेंट टूल के तौर पर 2026 का बेस्ट ऐप बना है। ibis Paint X ऐप जो इलस्ट्रेशन और एनिमेशन टूल प्रदान करनी है। इस ऐप को क्रिएटिव एक्सप्रेशन के लिए बेस्ट ऐप का खिताब मिला। गूगल ने कहा कि इस साल भी AI डेली लाइफ में व्यावहारिकता का आधार बना हुआ है। Google ने Wispr Flow ऐप बोले गए शब्दों को सटीक तरीके से टेक्स्ट में बदलने के लिए डिजाइन किया गया है, इसे साल का बेस्ट इनोवेटिव ऐप चुना गया। यह ऐप हिंदी, हिंग्लिश और अन्य भाषाओं में काम करता है।
होम सर्विसेज बुकिंग ऐप Pronto को बेस्ट प्रोडक्टिविटी पार्टनर का अवार्ड मिला। Baby Development & Milestones को बेस्ट अंडर द रडार का अवार्ड मिला। Zolio: Daily Journal & Diary को स्किल बिल्डिंग कैटेगरी में बेस्ट ऐप का अवार्ड मिला। एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स कैटेगरी में Google ने Pocket FM को बेस्ट एंटरटेनमेंट और FanCode को बेस्ट स्पोर्ट्स फैन अवार्ड दिया। Strava बेस्ट क्रॉस-डिवाइस ऐप के तौर पर घोषित हुआ। वहीं Pocket Casts बेस्ट वॉच ऐप के तौर आया जो कि Wear OS पर पॉडकास्ट सुनने की सुविधा देता है।
गेमिंग में बेस्ट अवार्ड
Arknights: Endfield को इस साल का बेस्ट गेम और बेस्ट स्टोरी का अवार्ड मिला। Google ने Monument Valley 3 को बेस्ट Indie गेम का अवार्ड दिया। ScarFall 2.0 मोबाइल गेम को Google का बेस्ट मेड इन इंडिया अवार्ड मिला। इस बैटल रॉयल गेम में मुंबई का शहर और लोकल ट्रेन नजर आती हैं। Pokémon Champions को Google ने बेस्ट मल्टीप्लेयर गेम घोषित किया। वहीं Astro Arena: 3vs3 MOBA को साल का बेस्ट पिक अप एंड प्ले गेम चुना गया। Konami के ई-फुटबॉल को बेस्ट ऑनगोइंग का अवॉर्ड मिला। जबकि Deep Rock Galactic: Survivor बेस्ट क्रॉस-डिवाइस गेम चुना गया।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी