• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco F6 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 

Poco F6 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 

यह Redmi Turbo 3 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। पिछले महीने Redmi Turbo 3 को चीन में पेश किया गया था

Poco F6 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 

यह Redmi Turbo 3 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है

ख़ास बातें
  • इसमें कुछ उठे हुए सर्कुल मॉड्यूल पर दो कैमरा हैं
  • इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट का डिजाइन Redmi Turbo 3 के समान है
  • इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले हो सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का F6 5G अगले सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली थी। यह Redmi Turbo 3 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। पिछले महीने Redmi Turbo 3 को चीन में पेश किया गया था। 

देश में Poco की यूनिट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर F6 5G को 23 मई को लॉन्च करने की जानकारी दी है। कंपनी ने इसका एक टीजर भी शेयर किया है, जिसमें इस स्मार्टफोन का रियर पैनल दिख रहा है। इसमें कुछ उठे हुए सर्कुल मॉड्यूल पर दो कैमरा हैं। इसके साथ एक रिंग जैसी फ्लैश यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट शुरू की गई है। इससे फ्लिपकार्ट पर इसकी बिक्री की पुष्टि हो रही है। 

Poco F6 5G की रियर कैमरा यूनिट का डिजाइन Redmi Turbo 3 के समान है। देश में इस स्मार्टफोन को Snapdragon 8s Gen 3 SoC के साथ लाया जा सकता है। इसमें 6.7 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर देखा गया था। इसमें 12 GB का RAM है। 

इस महीने की शुरुआत में Poco ने X6 5G को नए स्काईलाइन ब्लू कलर में पेश किया था। पिछले वर्ष जनवरी में इस स्मार्टफोन को Snowstorm White और Mirror Black कलर्स में लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया गया है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें 6.67 इंच 1.5K (1,220x2,712 पिक्सल) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM + 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 23,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 24,999 रुपये का है। इसे फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकता है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance
  • Great display with Dolby Vision and slim bezels
  • Very good main rear camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • No headphone jack
  • Plastic build
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1220x2712 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस पर कस्टमर्स को नहीं देना होगा चार्ज, सरकार ने दी जानकारी
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Canon, Epson और कई ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  4. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  5. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  6. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  9. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  10. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »