Redmi Turbo 4 फोन 12GB रैम, 6550mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च! स्पेसिफिकेशंस लीक

Redmi Turbo 4 में Dimensity 8400-Ultra चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Redmi Turbo 4 फोन 12GB रैम, 6550mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च! स्पेसिफिकेशंस लीक

Photo Credit: Redmi

रेडमी टर्बो 4 में 6550mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट बताया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में 12GB रैम, और 512GB स्टोरेज मिल सकती है।
  • फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।
  • यह Android 15 आधारित HyperOS 2.0 के साथ आ सकता है।
विज्ञापन
Redmi के कथित Redmi Turbo 4 और Turbo 4 Pro स्मार्टफोन्स इन दिनों चर्चा बटोर रहे हैं। लीक्स की मानें तो फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकते हैं। अब Redmi Turbo 4 को लेकर एक और दावा किया गया है। Redmi Turbo 4 को कंपनी ग्लोबल मार्केट में Poco F7 बनाकर पेश करेगी। यानी Redmi Turbo 4 और Redmi Turbo 4 Pro ग्लोबल लेवल पर Poco F7 और Poco F7 Pro के रूप में आ सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Redmi Turbo 4 के फुल स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। इसके अलावा फोन को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है कि यह Poco F7 के रूप में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा। टिप्स्टर Experience More ने साथ ही फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी बताया है। Redmi Turbo 3 को कंपनी ने इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया था। Redmi Turbo 4 इसका सक्सेसर होगा। 

Redmi Turbo 4 फोन के स्पेसिफिकेशंस को लेकर टिप्स्टर ने कहा है कि इसमें 6.67 इंच का LTPS OLED पैनल होगा। फोन में फ्लैट डिजाइन होगा और 1.5K रिजॉल्यूशन आ सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। यह Android 15 आधारित HyperOS 2.0 के साथ आ सकता है। 

Redmi Turbo 4 में Dimensity 8400-Ultra चिपसेट देखने को मिल सकता है। Dimensity 8400 चिपसेट चीन में 23 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। फोन में इसी का कस्टमाइज्ड वर्जन वाला प्रोसेसर आने की बात कही गई है। फोन में 12GB रैम, और 512GB स्टोरेज मिल सकती है। 

रेडमी टर्बो 4 में 6550mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट बताया गया है। फोन में मिडल फ्रेम प्लास्टिक का हो सकता है लेकिन बैक पैनल ग्लास का बना हो सकता है। डिवाइस के चीन में जनवरी 2025 में लॉन्च होने की संभावना है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »