Redmi Turbo 4 की लॉन्‍च डेट का खुलासा! 1.5K रेजॉलूशन, 6000mAh बैटरी से मचाएगा ‘धमाल’

रेडमी ने इसी साल फरवरी में Turbo 3 स्‍मार्टफोन को चीन में पेश किया था। अगर Redmi Turbo 4 भी इसी साल लॉन्‍च होता है, तो ये एक साल में दो रेडमी टर्बो फोन होंगे।

Redmi Turbo 4 की लॉन्‍च डेट का खुलासा! 1.5K रेजॉलूशन, 6000mAh बैटरी से मचाएगा ‘धमाल’

Turbo ब्रैंड Redmi Note Turbo स्मार्टफोन का एक स्पिनऑफ है, जिसे कंपनी परफॉर्मेंस फ्लैगशिप सीरीज बनाना चाहती है। (रेडमी टर्बो 3 की तस्‍वीर।)

ख़ास बातें
  • Redmi Turbo 4 अगले महीने हो सकता है लॉन्‍च
  • 1.5K रेजॉलूशन डिस्‍प्‍ले से होगा पैक्‍ड
  • 6 हजार एमएएच की मिल सकती है बैटरी
विज्ञापन
चीनी स्‍मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) इस साल और अगले साल की शुरुआत में एक के बाद एक डिवाइसेज लॉन्‍च करने वाली है। Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro पिछले महीने लॉन्‍च हो चुके हैं। सीरीज का अल्‍ट्रा मॉडल जनवरी में आएगा। इस महीने कंपनी Redmi K80 सीरीज को ला रही है, जिसमें बेस मॉडल के अलावा प्रो मॉडल शामिल होगा। कहा जाता है कि दिसंबर में Redmi Turbo 4 को उतारा जा सकता है। टिप्‍सटर स्‍मार्ट पिकाचु (Smart Pikachu) ने यह बताया है। उनका अनुमान है कि Redmi Turbo 4 में 1.5K रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले मिलेगा। 

याद रहे कि रेडमी ने इसी साल फरवरी में Turbo 3 स्‍मार्टफोन को चीन में पेश किया था। अगर Redmi Turbo 4 भी इसी साल लॉन्‍च होता है, तो ये एक साल में दो रेडमी टर्बो फोन होंगे। पिछले महीने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि Redmi Turbo 4 और Turbo 4 Pro को लॉन्‍च किया जा सकता है। 

टिप्सटर ने बताया था कि Redmi Turbo 4 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 और Redmi Turbo 4 Pro में स्नैपड्रैगन 8एस जनरेशन 4 प्रोसेसर दिए जा सकते हैं। दोनों स्मार्टफोन पिछली सीरीज जैसा फ्लैट डिस्प्ले डिजाइन बरकरार रखेंगे। Redmi Turbo 4 और Turbo 4 Pro दोनों में नई बैटरी टेक्नोलॉजी दी जा सकती है, जिससे फोन के इंटरनल आर्किटेक्चर को बदले बिना 6,000mAh से ज्यादा की बैटरी मिल सकती है।

Turbo ब्रैंड Redmi Note Turbo स्मार्टफोन का एक स्पिनऑफ है, जिसे कंपनी परफॉर्मेंस फ्लैगशिप सीरीज बनाना चाहती है, ऐसे फोन जो टॉप लेवल K लाइनअप और नोट मिडरेंज के बीच में आते हैं। Turbo 3 में स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर दिया गया था तो ऐसे में अब Turbo 4 में चौथी जनरेशन का स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होना आम बात है।

अगस्‍त में Redmi Turbo 4 को IMEI डेटाबेस में देखा गया था। फोन का मॉडल नंबर 2412DRT0AC बताया गया था। दावा था कि चीन में Turbo 4 नाम से आने वाला मॉडल ग्‍लोबल मार्केट में POCO F7 होगा।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.36 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5240 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड
रिज़ॉल्यूशन1200x2670 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.73 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6100 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन3200x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »