Oppo का K13 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री

कंपनी ने इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। यह स्मार्टफोन गेमिंग का बेहतर एक्सपीरिएंस दे सकता है

Oppo का K13 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री

यह स्मार्टफोन गेमिंग का बेहतर एक्सपीरिएंस दे सकता है

ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Oppo K12 की जगह लेगा
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 दिया जा सकता है
  • इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का K13 5G जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 दिया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Oppo K12 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 दिया गया था। Oppo K12 की 5,500 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Oppo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि K13 5G को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। यह स्मार्टफोन गेमिंग का बेहतर एक्सपीरिएंस दे सकता है। ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart ने K13 5G के लिए अपनी वेबसाइट पर एक अलग माइक्रोसाइट बनाई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 हो सकता है। Oppo का दावा है कि भारत में K12 की बिक्री 20 लाख से अधिक यूनिट्स की हो गई है। पिछले वर्ष फ्लिपकार्ट की फेस्टिव सेल में यह सबसे अधिक बिकने वाले Android स्मार्टफोन्स में शामिल रहा है। 

K12 में 6.7 इंच फुल HD+ (2,412 x 1,080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसकी 5,500 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हाल ही में Oppo ने Find N5 फोल्डेबल स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया था। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। यह लगभग दो वर्ष पहले पेश किए गए Find N3 की जगह लेगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स हैं। 

इस स्मार्टफोन के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस SGD 2,499 (लगभग 1,61,100 रुपये) का है। Oppo का दावा है कि यह सबसे स्लिम फोल्डेबल स्मार्टफोन है। Find N5 को फोल्ड करने पर थिकनेस 8.93 mm की है। इसे Misty White और Cosmic Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। इसमें 8.12 इंच 2K (2,480 x 2,248 पिक्सल) LTPO AMOLED स्क्रीन 120 Hz के डायनैमिक रिफ्रेश रेट के साथ है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के लिए TÜV Rheinland का मिनिमाइज्ड क्रीज सर्टिफिकेशन मिला है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  2. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  3. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  4. Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  7. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  8. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  9. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
#ताज़ा ख़बरें
  1. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  2. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  3. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  4. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
  5. Google Gemini में अपनी एक्टिविटी को कैसे करें मैनेज या डिलीट, यहां जानें पूरा तरीका
  6. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  7. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  8. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  9. WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
  10. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »