Oppo K12 Plus होगा 12 अक्टूबर को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Oppo बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Oppo K12 Plus को अक्टूबर में लॉन्च करने वाला है।

Oppo K12 Plus होगा 12 अक्टूबर को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Photo Credit: Oppo

Oppo K12 में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Oppo K12 Plus में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Oppo K12 Plus में 6220mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Oppo K12 Plus की मोटाई 8.37 मिमी और वजन 193 ग्राम है।
विज्ञापन
Oppo इस महीने Oppo Find X8 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। हालांकि, इसके अलावा कंपनी इस महीने मिड-रेंज Oppo K12 Plus को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को एक ऐसे डिवाइस के तौर पर पेश किया जाएगा जो परफॉर्मेंस के साथ दमदार बैटरी लाइफ पर बेस्ड है। Oppo K12 को इस साल अप्रैल में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। आगामी स्मार्टफोन पहले ही गीकबेंच पर सिंगल-कोर में 744 स्कोर और मल्टी-कोर में 2573 स्कोर के साथ नजर आ चुके हैं। आइए Oppo K12 Plus के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo K12 Plus Specifications


Oppo K12 Plus में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इस स्मार्टफोन में 6220mAh की बैटरी है। हालांकि, एक बड़ी बैटरी पैक के बावजूद फोन एक स्लिम फॉर्म फैक्टर बनाए रखता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 162.47 मिमी, चौड़ाई 75.33 मिमी, मोटाई 8.37 मिमी और वजन 193 ग्राम है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन पहले यह अफवाह थी कि यह Snapdragon 7 Gen 3 से लैस होगा, वही चिप जो स्टैंडर्ड मॉडल में मिलती है। हालांकि, नाम से पता चला है कि परफॉर्मेंस में सुधार हो सकता है, जिसे बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और एक अलग सॉफ्टवेयर ट्यूनिंग के साथ हासिल किया जा सकता है। Plus मॉडल का कुल मिलाकर डिजाइन भी कंपनी द्वारा इस साल अप्रैल में पेश किए गए फोन से मिलता जुलता होने की उम्मीद है। यहां आप Oppo K12 के स्पेसिफिकेशंस से तुलना कर सकते हैं कि कैसे फीचर्स मिल सकते हैं।


Oppo K12 Specifications


Oppo K12 में 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और 394ppi पिक्सेल रेशियो है। यह फोन UFS 3.1 फास्ट स्टोरेज चिप्स से लैस है। यह स्मार्टफोन 8GB रैम/256GB, 12GB रैम/256GB और 12GB रैम और 512GB स्टोरेज जैसे कुल तीन स्टोरेज और मेमोरी कॉन्फिगरेशन में आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo K12 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह स्मार्टफोन 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। इसलिए यूजर्स प्लस मॉडल के साथ समान चार्जिंग स्पीड की उम्मीद कर सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  3. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  4. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  6. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  7. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  8. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  9. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  10. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »