• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की जोरदार डिमांड, सेल शुरू होते ही आउट ऑफ स्टॉक

Huawei के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की जोरदार डिमांड, सेल शुरू होते ही आउट ऑफ स्टॉक

Mate XT Ultimate Design को Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है

Huawei के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की जोरदार डिमांड, सेल शुरू होते ही आउट ऑफ स्टॉक

डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है

ख़ास बातें
  • इसकी स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) करने की है
  • यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है
  • इसके डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन
चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Huawei ने इस महीने की शुरुआत में पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की शुक्रवार से चीन में बिक्री शुरू की गई है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के बहुत से कस्टमर्स को निराश होना पड़ा क्योंकि कंपनी केवल उन्हें कस्टमर्स को इसकी बिक्री कर रही है जिन्होंने इसके लिए प्री-ऑर्डर्स दिए थे। 

Reuters की एक रिपोर्ट के अनुसार, Beijing और Shenzhen में मोबाइल स्टोर्स पर पहुंचे बहुत से कस्टमर्स को यह जानकर निराशा हुई कि वे Mate XT Ultimate Design को सेल की शुरुआत में नहीं खरीद सकते। यह स्मार्टफोन केवल उन्हीं कस्टमर्स के लिए उपलब्ध था जिनके प्री-ऑर्डर्स की Huawei ने पुष्टि की थी। 

इस स्मार्टफोन के 16 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस CNY 19,999 (लगभग 2,35,900 रुपये) का है। इसके 512 GB और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः CNY 21,999 (लगभग 2,59,500 रुपये) और CNY 23,999 (लगभग 2,83,100 रुपये) हैं। Mate XT Ultimate Design को Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसकी स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) करने की है। इस स्मार्टफोन की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) की है। 

कंपनी ने Mate XT Ultimate Design के प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसमें बाहर की ओर 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और f/1.2 और f/4.0 के बीच अपार्चर के साथ है। इस स्मार्टफोन में f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5.5x ऑप्टिकल जूम और f/3.4 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। Huawei इस स्मार्टफोन के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के तेजी से बढ़ते हुए मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung को कड़ी टक्कर दे सकती है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की एक क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस को लाने की योजना है। Huawei ने फरवरी में फोल्डेबल स्मार्टफोन Pocket 2 को पेश किया था।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »