Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में iPhone 16 का 128GB वेरिएंट 76,999 रुपये में लिस्ट है। SBI कार्ड और Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से अतिरिक्त बचत का मौका मिल रहा है।
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में iPhone 16 पर कूपन डिस्काउंट और बैंक ऑफर मिल रहे हैं
iPhone 16 डील की तलाश वाले लोगों के लिए Amazon Great Indian Festival Sale अभी भी अच्छा ऑप्शन बनी हुई है, क्योंकि सेल में अभी भी iPhone अच्छे ऑफर पर उपलब्ध है। फोन के प्राइस पर छोटा डिस्काउट दिया जा रहा है, लेकिन बैंक ऑफर के साथ कीमत और आकर्षक बन जा रही है। iPhone 16 में A18 चिपसेट, 48MP कैमरा और OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। iPhone 17 लाइनअप की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद अगर आप नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं और लेटेस्ट मॉडल आपके बजट में नहीं है, तो Amazon की यह डील आपके काम आ सकती है। हालांकि आपको बता दें कि सेल शुरू होने के दौरान डील प्राइस और कम था, जो अब बढ़ चुका है। आइए जानते हैं iPhone 16 की कीमत और इस पर मिलने वाले ऑफर्स की पूरी जानकारी।
Great Indian Festival Sale 2026 के दौरान अब iPhone 16 को 76,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जिसमें 128GB स्टोरेज मिलती है। ये MRP से करीब ₹13 हजार की छूट होती है। इसके ऊपर 750 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। यदि ग्राहक SBI Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं, तो 3,250 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा, जो कुल 4,000 रुपये का डिस्काउंट हो जाता है।
वहीं, यदि पेमेंट Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से की जाती है, तो 3,812 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ये और कूपन डिस्काउंट मिलकर 4,562 रुपये की बचत बनती है। इससे अलग No Cost EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। iPhone 16 के सभी चार कलर ऑप्शन में समान डील मिल रही है।
iPhone 16 में 6.1 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1179x2556 पिक्सल है और डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Apple A18 चिपसेट दिया गया है। यह iOS 26 पर काम करता है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिली है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलते हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 16 के रियर में 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.6 है। इसके साथ f/1.6 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में f/1.9 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो iPhone 16 की लंबाई 147.6mm, चौड़ाई 71.6mm और मोटाई 7.8mm है। फोन का वजन 170 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन