• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei ने लॉन्च किया पहला ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Huawei ने लॉन्च किया पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन को Rui Red और Dark Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री चीन में 20 सितंबर से शुरू होगी

Huawei ने लॉन्च किया पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले फ्लेक्सिबल मैटीरियल्स से बना है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल आउटर कैमरा सेटअप है
  • इसकी बिक्री चीन में 20 सितंबर से शुरू होगी
विज्ञापन
चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Huawei ने पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design लॉन्च किया है। इसकी स्क्रीन पूरी तरह अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच की है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले फ्लेक्सिबल मैटीरियल्स से बना है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल आउटर कैमरा सेटअप दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन के 16 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस CNY 19,999 (लगभग 2,35,900 रुपये) का है। इसके 512 GB और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः CNY 21,999 (लगभग 2,59,500 रुपये) और CNY 23,999 (लगभग 2,83,100 रुपये) के हैं। इस स्मार्टफोन को Rui Red और Dark Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री चीन में 20 सितंबर से शुरू होगी। 

Mate XT Ultimate Design के स्पेसिफिकेशंस 

डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसकी स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) करने की है। इस स्मार्टफोन की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) की है। कंपनी ने इसके प्रोसेसर के बारे में जानकारी दी है। 

इसमें बाहर की ओर से 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और f/1.2 और f/4.0 के बीच अपार्चर के साथ है। Mate XT Ultimate Design में f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5.5x ऑप्टिकल जूम और f/3.4 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। Huawei इस स्मार्टफोन के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के तेजी से बढ़ते हुए मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung को कड़ी टक्कर दे सकती है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की एक क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस को लाने की योजना है। Huawei ने फरवरी में फोल्डेबल स्मार्टफोन Pocket 2 को लॉन्च किया था। यह चार रियर कैमरा के साथ पहला क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसमें बैक पैनल के ऊपर दाएं कोने पर सेंसर दिए गए हैं। Pocket 2 में प्रोसेसर के तौर पर  Kirin 9000s दिया गया था। इस स्मार्टफोन को चीन में लाया गया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »