iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर

Amazon पर Apple iPhone 16 का 128GB वेरिएंट 76,999 रुपये में उपलब्ध है। ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ऑफर के साथ इसकी इफेक्टिव कीमत 69,999 रुपये हो जाती है।

iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर

Amazon पर iPhone 16 के 128GB वेरिएंट पर ICICI Bank कार्ड से अतिरिक्त छूट मिल रही है

ख़ास बातें
  • Amazon पर iPhone 16 का 128GB वेरिएंट 76,999 रुपये में उपलब्ध है
  • ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से 7,000 रुपये की छूट मिल सकती है
  • ऑफर के बाद iPhone 16 की इफेक्टिव कीमत 69,999 रुपये होगी
विज्ञापन

iPhone 16 Deal: Amazon ने Great Indian Festival 2026 Sale के दौरान iPhone 16 को करीब ₹74 हजार कीमत पर बेचा, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि वर्तमान में iPhone 16 उससे भी कम कीमत में बेचा जा रहा है। कीमत में डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर के साथ डील और आकर्षक बन गई है। बता दें कि iPhone 16 का असल सेल प्राइस ₹89,990 है, लेकिन फिलहाल Amazon पर फोन पर अच्छी डील मिल रही है। iPhone 16 अपने 48MP मेन रियर कैमरा, 7.80mm पतले और 170 ग्राम वजनी हल्के बिल्ड के लिए काफी पॉपुलर रहा है।

iPhone 16 deal on Amazon

iPhone 16 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Amazon पर ₹76,999 है, जो पहले ही असल कीमत से करीब ₹13,000 कम है। इसके बाद बैंक ऑफर अलग से है, जिसमें यदि ग्राहक ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं, तो 7,000 रुपये की छूट मिलेगी। ये ऑफर मिलकर इफेक्टिव कीमत को ₹69,999 पर ले आता है, जो करीब ₹20 हजार की बचत होती है।

iPhone 16 specifications

iPhone 16 में 6.10 इंच Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 1179x2556 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। फोन हेक्सा कोर Apple A18 प्रोसेसर पर काम करता है। इस आईफोन की की मोटाई 7.80 mm और वजन 170 ग्राम है। धूल, छींटों और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। iPhone 16 के रियर में 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। 

वहीं सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का ट्रू डेप्थ कैमरा मिलता है।  इसमें Apple Intelligene और Siri AI मिलता है। iPhone 16 में कंपनी 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा करती है। इसके अलावा, Apple के मुताबिक फास्ट चार्ज के जरिए बैटरी को 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  2. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  9. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  10. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »