• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple के फोल्डेबल iPhone में हो सकता है 7.8 इंच का इनर डिस्प्ले, डुअल कैमरा सेटअप

Apple के फोल्डेबल iPhone में हो सकता है 7.8 इंच का इनर डिस्प्ले, डुअल-कैमरा सेटअप

फोल्डेबल आईफोन के हिंज कवर और मिडल फ्रेम के लिए चीन की Bright Laser Technologies प्रमुख सप्लायर हो सकती है

Apple के फोल्डेबल iPhone में हो सकता है 7.8 इंच का इनर डिस्प्ले, डुअल-कैमरा सेटअप

इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone को अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है
  • इसमें 7.8 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी है। कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone को अगले वर्ष के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

एपल एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकती है। TF Securities International के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo ने Medium पर एक पोस्ट में बताया है कि फोल्डेबल आईफोन को अगले वर्ष पेश किया जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस इस वर्ष की दूसरी तिमाही तक तय किए जा सकते हैं। Kuo ने कहा है कि अगले वर्ष फोल्डेबल आईफोन की लगभग 50 लाख यूनिट्स की शिपमेंट्स की जा सकती हैं। इस स्मार्टफोन में 7.8 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है। Kuo ने बताया है कि फोल्डेबल आईफोन की इनर स्क्रीन पर क्रीज नहीं दिखेगी। इसकी फोल्ड करने पर थिकनेस 9.5 mm और अनफोल्ड करने पर 4.8 mm की हो सकती है। 

फोल्डेबल आईफोन का प्राइस 2,000 डॉलर (लगभग 1,74,000 रुपये) से 2,500 डॉलर (लगभग 2,17,600 डॉलर) के बीच हो सकता है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के कवर डिस्प्ले में भी एक कैमरा हो सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का फ्रेम टाइटेनियम एलॉय को हो सकता है। Kuo ने बताया है कि फोल्डेबल आईफोन के हिंज कवर और मिडल फ्रेम के लिए चीन की Bright Laser Technologies प्रमुख सप्लायर हो सकती है। 

हाल ही में टिप्सटर HaYaO ने कहा था कि एपल की फोल्डेबल Macbook और iPad भी लाने की योजना है। फोल्डेबल आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग एपल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn कर सकती है। इस स्मार्टफोन की स्क्रीन की सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट सैमसंग को दिया जा सकता है। इसमें लगभग 5,000 mAh की बैटरी हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों में OnePlus और Huawei जैसी चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों ने भी इस सेगमेंट में अपने मॉडल पेश किए हैं। अमेरिका के पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (USPTO) की वेबसाइट पर पब्लिश किए गए एक डॉक्यूमेंट में एपल के नए हिंज डिजाइन के बारे में जानकारी उपलब्ध है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो हिंज स्ट्रक्चर के  साथ जुड़ा है। यह एक एक्सिस के निकट बेंड होता है। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • कमियां
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए18 प्रो
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
ओएसआईओएस 18
रिज़ॉल्यूशन1320x2868 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »