Dxomark की नई कैमरा टेस्ट रिपोर्ट में Galaxy S26 Ultra को 157 स्कोर मिला है। कई सुधारों के बावजूद यह iPhone 17 Pro और Pixel 10 Pro XL जैसे फोन्स से पीछे रहा।
Galaxy S26 Ultra का कैमरा Dxomark रैंकिंग में 18वें स्थान पर रहा
Samsung का नया फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra कैमरा के मामले में पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर बताया जा रहा है, लेकिन नई कैमरा रैंकिंग में यह अब भी अपने कई बड़े मुकाबले वालों से पीछे नजर आया है। सामने आई बेंचमार्क रिपोर्ट के मुताबिक फोन में कलर एक्यूरेसी, लो लाइट परफॉर्मेंस और इमेज प्रोसेसिंग जैसे कई हिस्सों में सुधार हुआ है। इसके बावजूद ग्लोबल कैमरा रैंकिंग में यह टॉप पोजिशन हासिल नहीं कर पाया। एक पॉपुलर कैमरा बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म की लेटेस्ट रैंकिंग बताती है कि Galaxy S26 Ultra कुल 157 पॉइंट्स के साथ 18वें स्थान पर रहा, जबकि Apple, Google और कुछ दूसरे ब्रांड्स के प्रीमियम फोन्स इससे ऊपर बताए गए हैं।
Dxomark की नई कैमरा टेस्टिंग रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy S26 Ultra ने अपने पुराने मॉडल की कुछ प्रमुख कमियों को कम किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में स्किन टोन और टेक्सचर हैंडलिंग पहले से बेहतर हुई है। खास तौर पर नाइट फोटोग्राफी में कलर रेंडरिंग से जुड़ी शिकायतों को काफी हद तक सुधारा गया है। इसके साथ ही कैमरा अब तस्वीरों को ज्यादा नैचुरल तरीके से प्रोसेस करता है, जिससे फोटो में ओवर शार्पनिंग जैसे आर्टिफैक्ट कम दिखाई देते हैं।
बता दें कि Samsung ने इस बार हार्डवेयर लेवल पर भी कुछ बदलाव किए हैं। मेन कैमरा और 5x टेलीफोटो लेंस में चौड़ा अपर्चर दिया गया है, जिससे सेंसर तक ज्यादा रोशनी पहुंचती है। Dxomark को इसका फायदा खास तौर पर लो लाइट कंडीशन में देखने को मिला। कंपनी की तरफ से इस्तेमाल की गई नॉइस रिडक्शन प्रोसेसिंग और Pro Scaler टेक्नोलॉजी की वजह से मुश्किल रोशनी में भी डिटेल बेहतर और नॉइस कम बताई गई है।
Galaxy S26 Ultra की लंबी दूरी वाली जूम क्षमता को इसकी मजबूत खूबियों में गिना गया है। Dxomark के मुताबिक हाई जूम लेवल पर यह iPhone 17 Pro से बेहतर परफॉर्म करता है। हालांकि रिपोर्ट यह भी बताती है कि जूम में Samsung की बढ़त अब पहले जैसी मजबूत नहीं रह गई है और Apple का अंतर लगातार कम हो रहा है।
इन सुधारों के बावजूद फोन कुछ अहम क्षेत्रों में अभी भी पीछे बताया गया है। Dxomark रैंकिंग में 157 स्कोर के साथ Galaxy S26 Ultra 18वें स्थान पर रहा। यह iPhone 17 Pro के 168 पॉइंट्स से काफी पीछे है। इतना ही नहीं, यह iPhone 16 Pro Max के 161 पॉइंट्स से भी नीचे बताया गया है। वहीं Google Pixel 10 Pro XL भी इससे आगे बताया गया है।
लो लाइट कैमरा परफॉर्मेंस अब भी Galaxy S26 Ultra की कमजोर कड़ी मानी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोटो और वीडियो दोनों में यह Apple के Pro मॉडल्स से पीछे है। इसके अलावा कम रोशनी और मुश्किल HDR सीन में ऑटोफोकस से जुड़ी दिक्कतें भी सामने आई हैं। ऐसे हालात में चेहरे की एक्सपोजर कम हो सकती है और पोर्ट्रेट शॉट्स में बारीक डिटेल घट सकती है।
पोर्ट्रेट मोड में भी फोन को पूरी तरह मजबूत नहीं माना गया। रिपोर्ट के मुताबिक कलर सुधार के बावजूद इसमें इमेज क्लैरिटी, नॉइस कंट्रोल और सब्जेक्ट सेगमेंटेशन के मामले में iPhone 17 Pro ने बेहतर प्रदर्शन किया। यही वजह है कि Samsung का फ्लैगशिप बेहतर अपग्रेड होने के बाद भी कैमरा रेस में टॉप डिवाइसेज से पीछे रहा है। साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Motorola के कुछ नए फ्लैगशिप मॉडल 2x और 3x जूम के मामले में बेहतर प्रदर्शन करते हैं और उन्हें 164 का कैमरा स्कोर मिला है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी