Apple के लिए खुशखबरी, iPhone 16 की सेल्स बढ़ी

इस सीरीज के प्रीमियम मॉडल्स की सेल्स आईफोन 15 सीरीज के समान मॉडल्स की तुलना में लगभग 44 प्रतिशत बढ़ी है

Apple के लिए खुशखबरी, iPhone 16 की सेल्स बढ़ी

इस सीरीज के Pro और Pro Max मॉडल्स को अधिक पसंद किया जा रहा है

ख़ास बातें
  • पिछले महीने एपल ने आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च किया था
  • चीन के मार्केट में एपल को Huawei से कड़ी टक्कर मिल रही है
  • Huawei की Mate 60 सीरीज के स्मार्टफोन्स की काफी बिक्री हो रही है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की नई iPhone सीरीज के लिए जोरदार डिमांड मिल रही है। इन स्मार्टफोन्स की चीन में सेल शुरू होने के शुरुआती तीन सप्ताहों में सेल्स पिछले वर्ष पेश की गई आईफोन 15 सीरीज की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले महीने एपल ने आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च किया था। 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के Bloomberg को उपलब्ध कराए गए डेटा के अनुसार, आईफोन 16 सीरीज के स्मार्टफोन्स की सेल्स कंपनी की पिछली सीरीज की तुलना में बेहतर है। हालांकि, कस्टमर्स इस सीरीज के Pro और Pro Max मॉडल्स को अधिक पसंद कर रहे हैं। इस सीरीज के प्रीमियम मॉडल्स की सेल्स आईफोन 15 सीरीज के समान मॉडल्स की तुलना में लगभग 44 प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि, चीन के मार्केट में एपल को Huawei से कड़ी टक्कर मिल रही है। Huawei की Mate 60 सीरीज के स्मार्टफोन्स की बड़ी संख्या में बिक्री हो रही है। 

आईफोन में जल्द आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को जोड़ने की संभावना के मद्देनजर इस सप्ताह एपल का शेयर प्राइस काफी बढ़ा है। इस वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग पांच प्रतिशत बढ़ी हैं। सैमसंग ने यूनिट्स की शिपमेंट्स के लिहाज से ओरिजिनल इक्विपमेंट सप्लायर के तौर पर अपनी पोजिशन को बरकरार रखा है। इसके बाद एपल और चीन की Xiaomi हैं। हालांकि, इन तीनों स्मार्टफोन कंपनियों के मार्केट शेयर में मामूली गिरावट हुई है। तीसरी तिमाही में सैमसंग का मार्केट शेयर 18 प्रतिशत रहा है। हालांकि, कंपनी के मार्केट शेयर में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तीन प्रतिशत की कमी हुई है। एपल ने 17 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ तीसरी तिमाही में दूसरा स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मार्केट शेयर लगभग 18 प्रतिशत का था। 

भारत में फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्टफोन की सेल्स में काफी बढ़ोतरी हुई है। फेस्टिव सीजन की पहली सेल 26 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच चली थी। इसमें बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और Flipkart ने बिग बिलियन डेज सेल आयोजित की थी। इस अवधि में अन्य रिटेलर्स ने भी सेल का आयोजन किया था। फेस्टिव सीजन की पहली सेल में स्मार्टफोन्स की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ी है। यह सेल 11 दिनों तक चली है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  3. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  12. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  2. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  3. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  4. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  6. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  7. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »