भारत में TikTok पर बैन बरकरार, कंपनी ने अनुमति मिलने से किया इनकार

देश में टिकटॉक की वापसी की अफवाह शुक्रवार को उठी थी जब इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का कुछ यूजर्स को एक्सेस मिला था

भारत में TikTok पर बैन बरकरार, कंपनी ने अनुमति मिलने से किया इनकार

चीन की ByteDance के कंट्रोल वाले इस ऐप पर बैन नहीं हटाया है

ख़ास बातें
  • केंद्र सरकार ने कुछ वर्ष पहले इस चाइनीज ऐप पर बैन लगाया था
  • इसका कारण राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा की प्राइवेसी को लेकर आशंकाएं थी
  • टिकटॉक ने बताया है कि उसे दोबारा ऐप शुरू करने की अनुमति नहीं मिली है
विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक ने भारत में उस पर बैन हटाए जाने की रिपोर्ट्स को गलत बताया है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) ने कुछ वर्ष पहले राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा की प्राइवेसी को लेकर आशंकाओं की वजह से इस चाइनीज ऐप पर बैन लगाया था। 

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में देश में TikTok की वापसी का संकेत दिया गया था। इसका कारण कुछ यूजर्स को टिकटॉक की वेबसाइट का एक्सेस मिलना था। टिकटॉक के प्रवक्ता ने एक टेक वेबसाइट को दिए स्टेटमेंट में पुष्टि की है कि भारत में इस शॉर्ट वीडियो ऐप पर प्रतिबंध बरकरार है। इस प्रवक्ता ने बताया, "भारत में हमने टिकटॉक का एक्सेस बहाल नहीं किया है। हम केंद्र सरकार के निर्देश का पालन करना जारी रखेंगे।" MeitY के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी अपना नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर इस पब्लिकेशन को बताया है कि सरकार ने ByteDance के कंट्रोल वाले इस ऐप पर बैन नहीं हटाया है। 

देश में टिकटॉक की वापसी की अफवाह शुक्रवार को उठी थी जब इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का कुछ यूजर्स को एक्सेस मिला था। Gadgets 360 का स्टाफ भी टिकटॉक को एक्सेस कर इसके लॉगिन पेज तक पहुंचा था। हालांकि, इस पर एकाउंट बनाने और क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करने के बाद OTP को एंटर करने के पेज पर एक बैनर दिखाई दिया था, जिस पर लिखा था, "'भारत में टिकटॉक पर बैन है और इस पर कार्य कर रहे हैं।" इस ऐप का एक्सेस मिलने का कारण नेटवर्क के लेवल पर गलत कन्फिग्रेशन हो सकता है। यह पहली बार नहीं है कि जब इस चाइनीज ऐप की वापसी की अफवाह उड़ी है। लगभग तीन वर्ष पहले इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का कुछ देर के लिए एक्सेस मिलने की रिपोर्ट थी. इसका कारण कुछ इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स की ओर से इस ऐप को गलती से अनब्लॉक करना था। 

Gadgets 360 यह पुष्टि कर सकता है कि देश में टिकटॉक की वेबसाइट को एक्सेस मिलना बंद हो गया है। इस ऐप पर IT एक्ट के सेक्शन 69A के तहत बैन लगाया गया था। इस एक्ट में सरकार को देश की संप्रभुता और अखंडता के हित में कंप्यूटर रिसोर्सेज का सार्वजनिक एक्सेस रोकने का अधिकार मिलता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »