Tiktok

Tiktok - ख़बरें

  • ChatGPT बना 1 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज ऐप  
    मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के डेटा के अनुसार, OpenAI के ChatGPT के मंथली एक्टिव यूजर्स एक अरब से अधिक हो गए हैं। इसने यूजर्स की इस संख्या को YouTube, Google Maps, Instagram और TikTok जैसे लोकप्रिय ऐप्स की तुलना में कम अवधि में हासिल किया है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में ChatGPT के लिए कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ा है।
  • इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
    मलेशिया ने सोमवार से 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन कर दिया है। इस बैन के लागू होने के बाद मलेशिया में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आयु की पुष्टि से जुड़े सिस्टम को लागू करना होगा। इसके साथ ही 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एकाउंट बनाने पर रोक लगाई जाएगी। यह नियम कम से कम 80 लाख यूजर्स रखने वाले प्लेटफॉर्म्स पर लागू होगा।
  • इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
    इंडोनेशिया में YouTube, TikTok, Instagram, Facebook, X और गेमिंग प्लेटफॉर्म Roblox सहित बहुत से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों के एकाउंट्स पर रोक लगाई गई है। इन प्लेटफॉर्म्स को 16 वर्ष से कम आयु के यूजर्स का एक्सेस बंद करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, कुछ कम रिस्क वाले प्लेटफॉर्म्स को इस बैन से बाहर रखा गया है।
  • लॉन्च से पहले Galaxy A57 और Galaxy A37 की पहली झलक, TikTok वीडियो वायरल
    Samsung के अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A57 और Galaxy A37 लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में TikTok पर इन दोनों फोन के कथित अनबॉक्सिंग और हैंड्स-ऑन वीडियो सामने आए हैं, जिनमें इनके डिजाइन की झलक दिखाई देती है। वीडियो में Galaxy A37 ग्रीन कलर में और Galaxy A57 पर्पल शेड में नजर आता है। दोनों फोन में फ्लैट डिस्प्ले, सेंटर पंच-होल कटआउट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाई देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Exynos चिपसेट मिल सकता है।
  • 16 साल से कम उम्र के बच्चे इस देश में नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने लगाया बैन
    ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चे फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, एक्स, रेडिट, टिकटॉक और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं करेंगे। यह पहली बार है जब नाबालिग यूजर्स को सोशल मीडिया अकाउंट बनाने से रोका गया है। नया नियम लागू होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने एक वीडियो में कहा कि यह वह दिन है जब परिवार को अपनी वापस मिल रही है।
  • Instagram Reels पर नहीं लग रहे 3 से ज्यादा Hashtags, नए क्रिएटर्स पर गिरेगी गाज?
    ऐसा लगता है Instagram एक नए लिमिटेशन को टेस्ट कर रहा है। अगर आप Instagram पर Post या Reel अपलोड कर रहे हैं और आप 3 से ज्यादा Hashtags नहीं लगा पा रहे हैं, तो बता दें कि ऐसा केवल आपके साथ नहीं हो रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि Instagram भी यहां TikTok की राह पर चल रहा है और हैशटैग्स की संख्या को लिमिटेड करने की प्लानिंग कर रहा है। बता दें कि हाल ही में TikTok ने भी हैशटैग्स की संख्या को 5 पर लिमिट कर दिया था।
  • अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे फेसबुक इंस्टाग्राम नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल, कंपनी खुद डिलीट करेगी अकाउंट
    ऑस्ट्रेलिया में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को सोशल मीडिया जैसे कि फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, एक्स,  रेडिट, टिकटॉक और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर पाएंगे। कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का कदम मानसिक स्वास्थ्य, स्लीप पैटर्न और सामाजिक विकास पर पड़ने वाले प्रभावों से होने वाले जोखिमों को कम करता है। कई स्टडी में भी पता चला है कि सोशल मीडिया के अधिक इस्तेमाल से युवा यूजर्स में चिंता और आत्मसम्मान में कमी जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
  • TikTok नहीं कर रहा भारत में वापसी, केंद्रीय मंत्री ने कर दिया कंफर्म
    केंद्र सरकार ने पुष्टि कर दी है कि TikTok की भारत में वापसी नहीं हो रही है। भारत में TikTok को जून 2020 में बैन कर दिया गया था। दरअसल केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी संबंधी चिंताओं के चलते 59 चीनी ऐप्स को ब्लॉक कर दिया था। केंद्रीय आईटी, सूचना एवं प्रसारण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि TikTok पर बैन हटाने का फिलहाल सरकार का कोई विचार नहीं है।
  • TikTok की भारत वापसी पक्की? वेबसाइट अनब्लॉक के बाद अब कंपनी ने शुरू की हायरिंग
    भारत में TikTok की वापसी की चर्चा फिर से गर्म है। हाल ही में TikTok India की वेबसाइट भारत में एक्सेसिबल हो गई, और अब Bytedance ने LinkedIn पर गुरुग्राम लोकेशन के लिए नई हायरिंग शुरू की है। इन रोल्स में कंटेंट मॉडरेशन, कम्युनिटी सिक्योरिटी और स्ट्रैटेजी डेवलपमेंट शामिल हैं। हालांकि TikTok को लेकर अभी तक भारत सरकार की ओर से बैन हटाने का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
  • भारत में चीन के TikTok और Aliexpress के कमबैक की असली हकीकत यहां जानें
    भारत में TikTok और AliExpress की “आंशिक वापसी” को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। दोनों प्लेटफॉर्म्स 2020 से बैन हैं, लेकिन अब कई यूजर्स का दावा है कि वे बिना VPN इनका इस्तेमाल कर पा रहे हैं। TikTok पर वीडियो फीड लोड हो रही है, हालांकि अपलोड और लॉगिन ऑप्शन काम नहीं कर रहे। वहीं, AliExpress वेबसाइट भी खुल रही है, लेकिन शॉपिंग और पेमेंट सर्विस अब भी ब्लॉक हैं। मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि भारत में टिकटॉक को अनब्लॉक करने के आदेश का दावा करने वाला कोई भी बयान या खबर झूठी और भ्रामक है।
  • भारत में TikTok पर बैन बरकरार, कंपनी ने अनुमति मिलने से किया इनकार
    मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) ने कुछ वर्ष पहले राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा की प्राइवेसी को लेकर आशंकाओं की वजह से इस चाइनीज ऐप पर बैन लगाया था। टिकटॉक के प्रवक्ता ने एक स्टेटमेंट में पुष्टि की है कि भारत में इस शॉर्ट वीडियो ऐप पर प्रतिबंध बरकरार है। इससे पहले भी इस ऐप से बैन हटाए जाने की अफवाह उठ चुकी है
  • आपके मोबाइल से कहां जा रहा है प्राइवेट डेटा? इन 3 पॉपुलर चाइनीज ऐप्स पर उठे गंभीर सवाल
    ऑस्ट्रिया स्थित प्राइवेसी ग्रुप noyb (None of your Business) ने यूरोपीय संघ में तीन चाइनीज टेक कंपनियों - AliExpress, TikTok और WeChat के खिलाफ शिकायतें दर्ज की हैं। ग्रुप का कथित तौर पर दावा है कि ये कंपनियां GDPR के तहत यूजर्स को उनके निजी डेटा तक पूरा एक्सेस नहीं देती, जिससे यूरोपीय नियमों का उल्लंघन होता है। शिकायतें इस साल 17 जुलाई को की गईं और मुख्य आरोप यह है कि डेटा एक्सेस रिक्वेस्ट को जटिल या सीमित बना दिया जाता है, जिससे यूजर GDPR के Article 15 के तहत अधिकार नहीं प्राप्त कर पाते हैं।
  • बस 10 साल ही चल पाया YouTube का यह पॉपुलर फीचर, क्या आप पर भी पड़ेगा असर? यहां जानें
    YouTube जल्द ही अपना 2015 में लॉन्च हुआ Trending सेक्शन बंद करने जा रहा है। यह बदलाव आने वाले कुछ हफ्तों में होगा और इसके बाद “Trending Now” लिस्ट को हटाकर यूजर्स को YouTube Charts और पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन्स की तरफ रीडायरेक्ट किया जाएगा। इससे प्लेटफॉर्म को बढ़ते माइक्रो-ट्रेंड्स और शॉर्ट्स जैसे नए डिस्कवरी टूल्स के साथ तालमेल बैठाने में मदद मिलेगी। YouTube के अनुसार, Trending पेज पर यूजर विजिट्स पिछले पांच सालों में कम हो गई हैं, खासकर TikTok और Shorts की वजह से।
  • TikTok की भारत में जल्द एंट्री? अमेरिका के लिए बन रहा है नया ऐप, सिंतबर में होगा लाइव!
    TikTok ने अमेरिका में संभावित बैन से बचने के लिए एक बड़ा प्लान तैयार कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी 5 सितंबर 2025 को एक नया ऐप लॉन्च करने जा रही है, जिसे फिलहाल इंटरनली “M2” कहा जा रहा है। यह TikTok का खास U.S. के लिए तैयार वर्जन होगा, जो अमेरिकी यूजर्स के लिए अलग से App Store और Play Store पर लिस्ट किया जाएगा। TikTok का मौजूदा ऐप ("M") मार्च 2026 तक चलता रहेगा, लेकिन अमेरिकी यूजर्स को धीरे-धीरे M2 में माइग्रेट किया जाएगा। M2 ऐप में अमेरिकी यूजर डेटा को पूरी तरह अमेरिका में होस्ट किए जाने की खबर है, जिससे प्राइवेसी और नेशनल सिक्योरिटी को लेकर उठ रही चिंताओं को शांत किया जा सके।
  • अमेरिकी वीजा लेना है तो देनी होगी सोशल मीडिया की पूरी जानकारी, नहीं तो...
    X पर एक पोस्ट में US Embassy in India ने यह बताया है कि DS‑160 फॉर्म (जिसे अधिकतर नॉन‑इमिग्रेंट वीजा के लिए भरना पड़ता है) में पिछले 5 सालों के सभी सोशल मीडिया हैंडल (Facebook, X, Instagram, LinkedIn, TikTok आदि) शामिल करना अनिवार्य है। एम्बेसी के मुताबिक, "Every U.S. visa adjudication is a national security decision," यानी वीजा दिया जा रहा है या नहीं यह एक राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला भी है।

Tiktok - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »