Tata Motors ने शुरू किया हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रक का ट्रायल

नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत, टाटा मोटर्स ने मिनिस्ट्री ऑफ रिन्यूएबल एनर्जी से हाइड्रोजन ट्रकों के ट्रायल का टेंडर हासिल किया है

Tata Motors ने शुरू किया हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रक का ट्रायल

इन ट्रकों में एक इंटरनल कम्बश्चन इंजन के साथ ही फ्यूल सेल्स दिए गए हैं

ख़ास बातें
  • देश में अधिकतर ट्रक डीजल से चलते हैं
  • डीजल का इस्तेमाल घटने से देश के फ्यूल के इम्पोर्ट में भी कमी हो सकती है
  • हाइड्रोजन ट्रकों में एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्ट सेफ्टी फीचर दिए गए हैं
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने फ्यूल के तौर पर हाइड्रोजन का इस्तेमाल करने वाले ट्रकों का ट्रायल शुरू किया है। देश में अधिकतर ट्रक डीजल से चलते हैं। यह पॉल्यूशन का एक बड़ा कारण है। डीजल का इस्तेमाल घटने से देश के फ्यूल के इम्पोर्ट में भी कमी हो सकती है। 

ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर Nitin Gadkari और टाटा मोटर्स के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (कमर्शियल व्हीकल्स), Girish Wagh ने अगले दो वर्षों तक रोड पर ट्रायल के लिए 16 हाइड्रोजन ट्रकों को रवाना किया। ये ट्रक फ्रेट के सबसे व्यस्त रूट्स में से कुछ पर चलेंगे। इनमें दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे और जमशेदपुर के रूट शामिल हैं। इस मौके पर गडकरी ने कहा, "हाइड्रोजन में इमिशन को घटाने और एनर्जी पर आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के जरिए ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में बड़ा बदलाव लाने की क्षमता है। यह भविष्य का एक फ्यूल है। इससे हेवी-ड्यूटी ट्रकिंग में टिकाउ मोबिलिटी की रफ्तार बढ़ेगी और हम एक एफिशिएंट और कम कार्बन वाले भविष्य की ओर बढ़ेंगे।" 

नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत, टाटा मोटर्स ने मिनिस्ट्री ऑफ रिन्यूएबल एनर्जी से हाइड्रोजन ट्रकों के ट्रायल का टेंडर हासिल किया है। इन ट्रकों में एक इंटरनल कम्बश्चन इंजन के साथ ही फ्यूल सेल्स दिए गए हैं। इनकी रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है। हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रकों में एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्ट सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जिनसे ट्रायल की अवधि के दौरान ड्राइवर्स के लिए आसानी होगी। टाटा मोटर्स की हाइड्रोजन से चलने वाली 15 बसों का पहले से ट्रायल किया जा रहा है। 

टाटा मोटर्स के वाघ का कहना है, "राष्ट्र निर्माण की लंबे समय से प्रतिबद्धता वाली कंपनी के तौर पर, हमने भारत की ग्रोथ और डिवेलपमेंट में योगदान देने वाले मोबिलिटी सॉल्यूशंस में इनोवेशन को जारी रखा है। हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रकों के ट्रायल के साथ हमें स्वच्छ और लंबी दूरी के ट्रांसपोर्टेशन में इस विरासत को आगे बढ़ाने पर गर्व है।" इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में भी टाटा मोटर्स का अग्रणी स्थान है। हाल ही में कंपनी की EV यूनिट Tata.ev की मैन्युफैक्चरिंग दो लाख से ज्यादा यूनिट्स की हो गई थी। Tata.ev के पोर्टफोलियो में Punch EV, Tiago EV Tigor EV और Curvv EV शामिल हैं। कंपनी की योजना Harrier का EV वर्जन भी लाने की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »