Energizer P30K Apex स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। इसमें 30,000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलने की जानकारी सामने आई है।
Photo Credit: Energizer
Energizer P30K Apex एक महीने तक चलने का दावा करता है
Energizer एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में वापसी की तैयारी कर रहा है। कंपनी जल्द Energizer P30K Apex नाम का नया रग्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहद बड़ी 30,000mAh बैटरी बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ चाहिए और जो स्लिम डिजाइन से ज्यादा टिकाऊपन और पावर को प्राथमिकता देते हैं। अगर कंपनी के दावे सही साबित होते हैं, तो यह स्मार्टफोन बैटरी क्षमता के मामले में बाजार के सबसे लंबे समय तक चलने वाले फोन में शामिल हो सकता है।
Energizer P30K Apex की 30,000mAh बैटरी इसे सामान्य इस्तेमाल में काफी लंबा बैकअप दे सकती है। कंपनी का दावा (via Techradar) है कि फोन स्टैंडबाय या हल्के इस्तेमाल में करीब एक महीने तक चल सकता है। इतनी बड़ी बैटरी को देखते हुए फोन में 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जो USB Type C पोर्ट के जरिए काम करेगा। हालांकि इतनी बड़ी बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में सामान्य स्मार्टफोन की तुलना में ज्यादा समय लग सकता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Energizer P30K Apex में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इस हार्डवेयर के साथ फोन रोजमर्रा के ऐप्स, मल्टीटास्किंग और सामान्य गेमिंग को संभाल सकता है।
डिस्प्ले के लिए फोन में 6.95 इंच का IPS स्क्रीन दिया जा सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2460 × 1080 पिक्सल बताया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की जानकारी है। इसके साथ 50MP और 5MP के सेकेंडरी कैमरे दिए जा सकते हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
डिवाइस को रग्ड कैटेगरी में रखा गया है और इसमें IP69K रेटिंग दी जा सकती है। इसका मतलब है कि यह धूल, पानी और कठिन परिस्थितियों को झेलने के लिए डिजाइन किया गया है। इसी वजह से यह फोन खास तौर पर आउटडोर यूजर्स, ट्रैवलर्स और ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिन्हें मजबूत और टिकाऊ स्मार्टफोन की जरूरत होती है।
Energizer P30K Apex को कथित तौर पर जून 2026 में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत करीब 399 यूरो (लगभग 42,300 रुपये) बताई जा रही है। अगर यह फोन अपने बैटरी बैकअप के दावे को सही साबित करता है, तो यह उन यूजर्स के लिए आकर्षक ऑप्शन बन सकता है जो बार बार फोन चार्ज करने से बचना चाहते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट