iQOO जल्द ही चीनी बाजार में iQOO Z11 को लॉन्च करने जा रहा है।
Photo Credit: iQOO
iQOO Z11x 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
iQOO जल्द ही iQOO Z11 को बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। ऐसे में संभावना है कि यह फोन इसी महीने चीनी बाजार में लॉन्च हो जाएगा। आज iQOO ने एक पोस्टर जारी किया है, जिससे इसका डिजाइन सामने आया है। iQOO Z11 में कंपनी की पहली 165Hz आई प्रोटेक्शन गेमिंग डिस्प्ले होगी। इस स्मार्टफोन में 9,020mAh की बैटरी दी जाएगी। फिलहाल यह फोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। यहां हम आपको iQOO Z11 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
पोस्टर के अनुसार, iQOO Z11 के ब्लू कलर के वेरिएंट का पता चला है। इसके रियर पैनल पर स्क्वेयर शेप का कैमरा आइलैंड है, जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक एलईडी फ्लैश दिया गया है। फोन के कॉर्नर फ्लैट हैं, जबकि पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर दिए गए हैं। डिजाइन के अलावा टीजर में फोन के फीचर्स या अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है।
कीमत की बात की जाए तो चीन में iQOO Z11 की कीमत 2,000 युआन (लगभग 26,807 रुपये) से 3,000 युआन (लगभग 32,356 रुपये) के बीच हो सकती है। यह स्मार्टफोन चीनी बाजार के बाहर लॉन्च होगा या नहीं फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
iQOO ने पुष्टि की है कि iQOO Z11 में कंपनी की पहली 165Hz आई प्रोटेक्शन गेमिंग डिस्प्ले होगी। हाई रिफ्रेश रेट वाला यह पैनल उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो गेमिंग के दौरान बेहतर गेमप्ले और तेज रिस्पॉन्स चाहते हैं। इस स्मार्टफोन में 9,020mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि iQOO फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। 3C सर्टिफिकेशन के अनुसार, इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होने की उम्मीद है। लीक से पता चला है कि Z11 में 6.83 इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दी जाएगीहै।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत