• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने Mijia फ्रंट ओपनिंग सूटकेस किया लॉन्च, एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक में करेगा मदद, जानें खासियतें

Xiaomi ने Mijia फ्रंट ओपनिंग सूटकेस किया लॉन्च, एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक में करेगा मदद, जानें खासियतें

Xiaomi ने अपना Mijia फ्रंट-ओपनिंग सूटकेस लॉन्च कर दिया है।

Xiaomi ने Mijia फ्रंट ओपनिंग सूटकेस किया लॉन्च, एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक में करेगा मदद, जानें खासियतें

Photo Credit: Xiaomi

Mijia Front Opening Suitcase

ख़ास बातें
  • Mijia Front-Opening Suitcase में ड्यूल U शेप जिपर है।
  • Mijia Front-Opening Suitcase में एक बड़ा कम्पार्टमेंट दिया है।
  • Mijia Front-Opening Suitcase में TSA-अप्रूव्ड इन-बिल्ट लॉक है।
विज्ञापन

Xiaomi ने अपने Mijia फ्रंट-ओपनिंग सूटकेस लॉन्च कर दिया है। यह सूटकेस दो साइज जैसे कि 18 इंच और 20 इंच में उपलब्ध है। यह सूटकेस कंफर्ट और आराम को ध्यान में रखते हुए ज्यादा यात्रा करने वाले और बिजनेस यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। Xiaomi ने इस सूटकेस में एक बड़ा कम्पार्टमेंट दिया है। इस सूटकेस के एक्सटीरियर में Covestro PC मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। यहां हम आपको Mijia Front-Opening Suitcase की खूबियों और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Mijia Front-Opening Suitcase Price

Mijia Front-Opening Suitcase के 18 इंच वेरिएंट की कीमत 399 युआन (लगभग 5,361 रुपये) और 20 इंच वेरिएंट की कीमत 499 युआन (लगभग 6,655 रुपये) है। यह सूटकेस बिक्री के लिए Xiaomi Youpin प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। यह सूटकेस डीप ग्रे सिल्वर और डिस्टेंट माउंटेन ग्रीन कलर में आता है।

Mijia Front-Opening Suitcase Specifications

Mijia Front-Opening Suitcase में 18 इंच मॉडल की क्षमता 37.5 लीटर और वजन 3.4 किलोग्राम है। वहीं 20 इंच मॉडल की क्षमता 39 लीटर और वजन 3.7 किलोग्राम है। इसमें फ्रंट की ओर खुलने वाला एक कम्पार्टमेंट है, जिससे यूजर्स मेन स्टोरेज सेक्शन खोले बिना ही जरूरी सामान निकाल सकते हैं। इस डिजाइन के चलते एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक या मीटिंग के दौरान सामान आसानी से निकाला जा सकता है। फ्रंट वाले कम्पार्टमेंट में दो सेक्शन हैं। एक तरफ 16 इंच लैपटॉप के लिए एक पॉकेट है और दूसरी ओर चार्जर, पावर बैंक और केबल आदि एक्सेसरीज को रखने के लिए जगह है।

Xiaomi ने इस सूटकेस में एक बड़ा कम्पार्टमेंट दिया है। ड्यूल U शेप जिपर से के चलते सामान सुरक्षित रहता है और खुलने पर भी नहीं गिरता है। इसमें गीले और सूखे सामान को अलग रखने के लिए एक स्टोरेज लेयर और सर्दियों के कपड़ों और अन्य चीजों के लिए 1:9 की गहराई वाला स्टोरेज भी है। इस सूटकेस के एक्सटीरियर में Covestro PC मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। यह कम्पोजिट मटेरियल मजबूत होने के साथ-साथ सूटकेस को लाइट भी रखता है।

Xiaomi ने इंटरनेशनल ट्रैवल के दौरान सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए TSA-अप्रूव्ड इन-बिल्ट लॉक भी है। 18 इंच वाले वर्जन में सिंगल जिपर है, जबकि 20 इंच वाले वर्जन में ड्यूल जिपर सिस्टम है। Xiaomi ने कई लेयर पर आसान मूवमेंट के लिए साइलेंट यूनिवर्सल व्हील्स लगाए हैं। टेलीस्कोपिक हैंडल में ऊंचाई के कई ऑप्शन हैं, जिसमें 18 इंच मॉडल में तीन और 20 इंच मॉडल में चार शामिल हैं। लेब टेस्ट के अनुसार, एंटीबैक्टीरियल इंटीरियर लेयर बैक्टीरियल की ग्रोथ को 99% तक कम करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »