Fuel

Fuel - ख़बरें

  • E20 से परेशान? ये ऐप बताएगा कहां मिलेगा Ethanol-Free Petrol, ऐसे करें इस्तेमाल
    भारत में पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक एथेनॉल ब्लेंडिंग के बीच Ethanol-Free Petrol खोजने वाले यूजर्स के लिए एक नया Android ऐप लॉन्च हुआ है। E0 Finder: Ethanol Free Fuel को डेवलपर Gaurav Thakkar ने 1 अगस्त को रिलीज किया था। ऐप आसपास मौजूद E0, XP100, Power 100 और Speed 100 जैसे फ्यूल वाले पेट्रोल पंप खोजने में मदद करता है। इसमें पंप की दूरी, फ्यूल की कीमत और कॉन्टैक्ट नंबर जैसी जानकारी देखी जा सकती है। यूजर्स गलत लिस्टिंग रिपोर्ट करने और नए पेट्रोल पंप जोड़ने के साथ फ्यूल उपलब्धता अपडेट भी कर सकते हैं।
  • 100% Pure Petrol: बिना इथेनॉल वाला शुद्ध पेट्रोल चाहिए तो इस ऐप से लगाएं पता, जानें कैसे
    EO Finder: Ethanol Free Fuel ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप का इस्तेमाल फ्री में किया जा सकता है। इससे  आप अपने नजदीक मौजूद पेट्रोल पंप का पता लगा सकते हैं कि शुद्ध पेट्रोल की सप्लाई कर रहा है। इसके अलावा आप इस ऐप से कॉल करके उस पेट्रोल पंप पर जाने से पहले सटीक उपलब्धता का भी पता लगा सकते हैं। E0 Finder ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे कि IOCL, BPCL, HPCL आदि के आउटलेट लोकेटर से पब्लिक लेवल पर उपलब्ध फ्यूल स्टेशन का डेटा एकत्रित करता है। उ
  • बिजली के बिना भी चार्ज होगी EV! लॉन्च हुई Ethanol-बेस्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी, जानें कैसे करती है काम
    KETO Motors ने हैदराबाद में Ethanol आधारित मोबाइल EV चार्जिंग टेक्नोलॉजी लॉन्च की है। इस तकनीक में Ethanol से चलने वाला जनरेटर बिजली पैदा करता है, जिसके जरिए इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी चार्ज की जाती है। यह सिस्टम उन जगहों पर भी EV चार्जिंग की सुविधा दे सकता है, जहां ग्रिड आधारित चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध नहीं है। कंपनी का कहना है कि इस तकनीक का इस्तेमाल हाईवे, रिमोट एरिया, इवेंट्स और फ्लीट ऑपरेशन जैसी जगहों पर किया जा सकता है। इसी इवेंट में कंपनी ने अपनी पहली 9-मीटर कमर्शियल इलेक्ट्रिक बस भी पेश की।
  • Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
    E20 जनता पार्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि E20 पेट्रोल पॉलिसी के खिलाफ शुरू किया गया एक डिजिटल नागरिक अभियान है। अभियान की मुख्य मांग है कि E20 पेट्रोल के साथ देशभर के पेट्रोल पंपों पर 100 प्रतिशत शुद्ध (इथेनॉल-फ्री) पेट्रोल का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाए। अभियान चलाने वालों का कहना है कि वे E20 का विरोध नहीं कर रहे, बल्कि उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत और वाहन निर्माता की सिफारिश के अनुसार ईंधन चुनने का अधिकार मिलना चाहिए। सोशल मीडिया पर इस अभियान के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं।
  • आ गया E85 फ्यूल, अगर E20 वाहनों में डाला तो क्या होगा? आपके सभी सवालों के जवाब
    वाहन चलाने वालों के मन में सवाल है कि क्या उनके वाहनों में E85 पेट्रोल काम करेगा, क्या देश में ऐसे वाहन हैं या नहीं। अगर E20 स्टैंडर्ड को फॉलो करने वाले वाहन में E85 फ्यूल भरा जाए तो क्या होगा, क्या यह सुरक्षित रहेगा या नहीं। सरकार ने अब हाई इथेनॉल ब्लेंड की घोषणा कर दी है तो क्या सामान्य पेट्रोल से चलने वाली कार खरीदना सही रहेगा या नहीं।
  • Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
    Maruti Suzuki ने अपनी प्रोडक्शन-स्पेक Wagon R Flex Fuel को पेश कर दिया है। नई हैचबैक E85 फ्यूल के अनुरूप तैयार की गई है और E20 से E100 तक पेट्रोल-इथेनॉल मिश्रण पर चल सकती है। इसमें 1.2-लीटर K12N इंजन दिया गया है, जिसे इथेनॉल फ्यूल के लिए विशेष रूप से मॉडिफाई किया गया है। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत और तकनीकी आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है। Maruti Suzuki भारत में Flex Fuel वाहन को प्रोडक्शन में लाने वाली पहली कार निर्माता बन गई है। सरकार का लक्ष्य 2027 तक देशभर में 5,000 E85 फ्यूल स्टेशन स्थापित करना है।
  • IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने की वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य बनाने की मांग, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर
    Nascent Information Technology Employees Senate (NITES) ने लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री से IT और IT-एनेबल्ड सर्विसेज से जुड़ी कंपनियों को यह निर्देश देने का निवेदन किया है कि जहां कारगर हो वहां एंप्लॉयीज को रिमोट तरीके से वर्क की अनुमति दी जाए। कोरोना महामारी के दौरान इस इंडस्ट्री ने अपने लगभग सभी एंप्लॉयीज को वर्क-फ्रॉम-होम पर शिफ्ट किया था।
  • 'चांद की रेत' से रॉकेट को पावर! अंतरिक्ष कंपनी Blue Origin ने बनाई AI पावर्ड बैटरी
    Blue Origin अंतरिक्ष कंपनी ने एक क्रांतिकारी खोज की है जो रॉकेट ईंधनों की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकती है। कंपनी ने एक ऐसा डिवाइस तैयार कर लिया है जो चांद पर पाई जाने वाली रेत से बिजली पैदा कर सकता है। यह एक वैक्यूम डिवाइस बताया जा रहा है जो रेत को प्रोसेस करके उसे इलेक्ट्रिसिटी में बदल देता है। इस प्रयोग से अंतरिक्ष अभियानों के रॉकेट ईंधन उपलब्धता की एक बड़ी समस्या हल हो सकती है।
  • 1 अप्रैल से ओवरएज वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में सरकार ने लगाई पाबंदी
    1 अप्रैल से दिल्ली में ओवरएज पेट्रोल और डीजल वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। दिल्ली सरकार इस पर प्रतिबंध लगाने जा रही है। इसके साथ ही शहर के 80% से अधिक पेट्रोल पंप अब ऐसे डिवाइसेज से लैस होंगे जो डी रजिस्टर्ड हो चुके वाहनों की पहचान खुद ही कर लेंगे। कैमरे ओवरएज व्हीकल और वैध प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट (PUC) के बिना चल रहे व्हीकल भी पहचान लेंगे।
  • Tata Motors ने शुरू किया हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रक का ट्रायल
    देश में अधिकतर ट्रक डीजल से चलते हैं। यह पॉल्यूशन का एक बड़ा कारण है। डीजल का इस्तेमाल घटने से देश के फ्यूल के इम्पोर्ट में भी कमी हो सकती है। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर Nitin Gadkari और टाटा मोटर्स के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (कमर्शियल व्हीकल्स), Girish Wagh ने अगले दो वर्षों तक रोड पर ट्रायल के लिए 16 हाइड्रोजन ट्रकों को रवाना किया।
  • देश में व्हीकल्स की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी बढ़कर 7 प्रतिशत से ज्यादा हुई
    पिछले वर्ष कुल व्हीकल्स में EV की लगभग 7.4 प्रतिशत की थी। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2030 तक बढ़कर 30-35 प्रतिशत पर पहुंचने का अनुमान है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से EV की सेल्स बढ़ाने के लिए इंसेंटिव दिए जा रहे हैं। दुनिया भर में पिछले वर्ष प्रत्येक चार व्हीकल्स की बिक्री में एक EV था। अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है।
  • भारत में जल्द दौड़ लगाएगी हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन, रूट किया गया फाइनल; जानें प्रोजेक्ट की लागत?
    भारत सरकार अब हाइड्रोजन को फ्यूल के रूप में इस्तेमाल करने वाले वाहनों की ओर बढ़ने पर फोकस कर रही है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द ही पटरी पर हो सकती है। सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है और कथित तौर पर भारतीय रेलवे ने इसके लिए तीसरे पक्ष के सेफ्टी ऑडिट के लिए जर्मनी की TUV-SUD को नियुक्त किया है।
  • हाइड्रोजन भरकर उड़ाया एयरक्राफ्ट, अमेरिकी कंपनी का गजब प्रयोग! 842km दूरी तय की
    Hydrogen Electric Air Taxi : एक हाइड्रोजन-इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी ने उड़ान का नया रिकॉर्ड बनाया है। एयर टैक्‍सी ने अमेरिका के कैलिफोर्निया के आसमान में 842 किलोमीटर की उड़ान पूरी की, जो एक रिकॉर्ड है।
  • मारूति सुजुकी ने रेलवे के जरिए किए 20 लाख व्हीकल्स डिस्पैच, 27 करोड़ लीटर फ्यूल की बचत
    कंपनी के व्हीकल्स डिस्पैच में रेलवे की हिस्सेदारी इस अवधि में लगभग 5 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 21.5 प्रतिशत हुई है। पिछले महीने मारूति सुजुकी की सेल्स 1,37,160 यूनिट्स की रही
  • बजाज ऑटो ने पेश की दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल Freedom 125, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशन
    इसमें दो किलोग्राम का CNG टैंक और दो लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। इसका CNG टैंक सीट के नीचे है। यह Drum, Drum LED और Disc LED के तीन वेरिएंट्स और सात डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध होगी

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »