Meta ने अपने प्लेटफॉर्म पर 1.5 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बंद कर दिया है।
Photo Credit: Unsplash/dole777
ऑनलाइन स्कैम काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है।
Meta ने अपने प्लेटफॉर्म पर 1.5 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बंद कर दिया है। कंपनी ने यह कदम साउथ ईस्ट एशिया से ऑपरेट होने वाले ऑनलाइन स्कैम नेटवर्क के खिलाफ उठाया। यह टेक दिग्गज का फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्कैम नेटवर्क के खिलाफ चल रहे कैंपन में सबसे बड़ा कदम है। इसके साथ-साथ 21 लोगों को जेल भी भेजा गया। आइए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बंद अकाउंट्स और उसकी वजह से बारे में विस्तार से जानते हैं।
बैंकॉक में एक हफ्ते तक चले इस ऑपरेशन के तहत यह नतीजा सामने आया है, जिसमें मेटा, रॉयल थाई पुलिस एंटी-साइबर स्कैम सेंटर (ACSC), अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) और अमेरिकी न्याय विभाग के स्कैम सेंटर स्ट्राइक फोर्स के साथ-साथ कई देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियां शामिल थीं।
कंपनी का कहना है कि इनके चलते वास्तविक नुकसान होता है, लोगों के जीवन खराब होते हैं, विश्वास टूट जाता है। इन्हें इस तरह से डिजाइन किया जाता है, जिससे इनके बारे में पता न लग सके और इन रोक न पाया जाए। फ्रॉड को खत्म करने का काम लगातार चलता रहता है। ऐसे में टेक इंडस्ट्री और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को लगातार साझेदारी की जरूरत होती है, जिससे सभी के लिए ऑनलाइन एक सुरक्षित अनुभव तैयार हो सके।
Meta ने मुख्य तौर पर कंबोडिया, म्यांमार और लाओस में स्थित बड़े पैमाने पर स्कैम सेंटर से संबंधित अकाउंट्स को हटाया था। ये पूरी तरह से तैयार क्रिमिनल बिजनेस हैं, जिनमें कर्मचारियों की संरचना, स्क्रिप्ट, कोटा और डिटेक्शन से बचाव के लिए खासतौर पर डिजाइन सिस्टम शामिल हैं। कई महाद्वीपों में इन्होंने अपने शिकार बनाए हैं, जिनमें खासतौर पर अमेरिका, ब्रिटेन और एशिया और प्रशांत क्षेत्र के कई देश शामिल हैं।
कंपनी का कहना है कि पूरे हफ्ते पार्टनर ने रियल टाइम में खुफिया जानकारी शेयर की, जिससे जांच में आपराधिक नेटवर्क के बारे में पूरी जानकारी मिली। ऑपरेशन के दौरान शेयर की गई खुफिया जानकारी के आधार पर Meta की जांच में स्कैम सेंटर की गतिविधियों से जुड़े 1.5 लाख से ज्यादा अकाउंट की पहचान हुई और उन्हें बंद कर दिया। Meta का कहना है कि यह ऑपरेशन दिसंबर में किए गए पायलट ऑपरेशन से काफी बड़ा है, जिसके चलते Meta के प्लेटफॉर्म से 59 हजार अकाउंट, पेज और ग्रुप को हटाने के साथ-साथ गिरफ्तारी के लिए 6 वारंट जारी हुए थे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे