Huawei Vision Smart Screen 6 टीवी 65,75,85,98 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें खासियतें

Huawei ने चीनी बाजार में Huawei Vision Smart Screen 6 सीरीज लॉन्च कर दी है।

Huawei Vision Smart Screen 6 टीवी 65,75,85,98 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें खासियतें

Photo Credit: Huawei

Huawei Vision Smart Screen 6 में 98 इंच डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Huawei Vision Smart Screen 6 में 65 इंच की डिस्प्ले है।
  • Huawei Vision Smart Screen 6 में सुपर मिनीLED ब्लैक क्रिस्टल डिस्प्ले है।
  • Huawei Vision Smart Screen 6 HarmonyOS पर काम करता है।
विज्ञापन

Huawei ने चीनी बाजार में Huawei Vision Smart Screen 6 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में चार स्क्रीन साइज 65-इंच, 75-इंच, 85-इंच और 98-इंच शामिल हैं। Huawei ने इस टीवी में अपनी सुपर मिनीएलईडी ब्लैक क्रिस्टल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है। Vision Smart Screen 6 ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में HarmonyOS पर काम करता है। इस टीवी में हुवावे का एआई एसिस्टेंट Xiaoyi शामिल है। यहां हम आपको Huawei Vision Smart Screen 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei Vision Smart Screen 6 Price

Huawei Vision Smart Screen 6 के 65 इंच वेरिएंट की कीमत 6,199 युआन (902 डॉलर), 75 इंच वेरिएंट की कीमत 7,399 युआन (1,077 डॉलर), 85 इंच वेरिएंट की कीमत 10,299 युआन (1,500 डॉलर) और 98 इंच वेरिएंट की कीमत 16,499 युआन (2,402 डॉलर) है। फिलहाल ये टीवी अब JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। 

Huawei Vision Smart Screen 6 Specifications

Huawei Vision Smart Screen 6 में 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच डिस्प्ले दी गई है, जिसका 4K रेजॉल्यूशन, 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 98% DCI-P3 कलर गैमट कवरेज है। इन टीवी में 99% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और सिर्फ 4.9 सेमी की मोटाई के साथ अल्ट्रा-थिन डिजाइन है। Huawei ने जीरो-गैप वॉल माउंटिंग सॉल्यूशन का इस्तेमाल किया गया है जो स्क्रीन को दीवार से सटाकर रखता है। कंपनी मॉर्निंग बर्च और वॉलनट स्मोक फिनिश में ऑप्शनल आर्ट-स्टाइल फ्रेम है।

Huawei ने इस टीवी में अपनी सुपर मिनीएलईडी ब्लैक क्रिस्टल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है। स्क्रीन में 0.5% तक ब्राइटनेस को कम करने के लिए ड्यूल-लेयर नैनो एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग भी है और 20% बेहतर लाइट ट्रांसमिशन के लिए 6 जनरेशन की LCD टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। Huawei ने स्पोर्ट्स और गेमिंग जैसे हाई स्पीड वाले कंटेंट के दौरान स्मूथ विजुअल प्रदान करने के लिए 288Hz रिफ्रेश रेट और MEMC मोशन कंपनसेशन टेक्नोलॉजी शामिल की है। यह टीवी आई कंफर्ट फीचर्स जैसे कि ग्लेयर को कमम करने के लिए डीसी डिमिंग और लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री परफॉर्मेंस के लिए टीयूवी राइनलैंड सर्टिफिकेशन है।

Vision Smart Screen 6 HarmonyOS पर काम करता है, जिसके साथ हुवावे का एआई एसिस्टेंट Xiaoyi शामिल है। यह सिस्टम वॉइस कमांड की सुविधा प्रदान करता है और सुपर डेस्कटॉप का सपोर्ट करता है, जिससे स्मार्टफोन ऐप्स को टीवी पर चलाया जा सकता है। हुवावे ने लिंग्शी का एक पॉइंटिंग रिमोट शामिल किया है जो माउस की तरह काम करता है और नेविगेशन को आसान बनाता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में तीन HDMI 2.1 पोर्ट, वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2 शामिल है। यह टीवी HarmonyOS, Android या iOS डिवाइस से कंटेंट मिरर करने के लिए 4K सुपर कास्टिंग का सपोर्ट करता है। यह डिवाइस AI पर्सन ट्रैकिंग और 12 प्रतिभागियों तक के लिए मल्टी-पार्टी कॉलिंग के साथ 1080p वीडियो कॉल का भी सपोर्ट करता है। इस ऑडियो सिस्टम में एक अलग सबवूफर के साथ 2.1-चैनल स्पीकर सेटअप है। बेहतर साउंड क्लैरिटी के लिए हुवावे ने N45H रेयर अर्थ मैग्नेटिक मैटेरियल और ड्यूल मैग्नेटिक सर्किट ड्राइवर का उपयोग किया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »