TCS के CEO Rajesh Gopinathan ने दिया इस्तीफा, K Krithivasan संभालेंगे कमान

पिछले कुछ महीनों से भारत के साथ ही ग्लोबल टेक इंडस्ट्री को इकोनॉमिक स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है

TCS के CEO Rajesh Gopinathan ने दिया इस्तीफा, K Krithivasan संभालेंगे कमान

देश की IT इंडस्ट्री को अपने दो प्रमुख मार्केट्स में चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है

ख़ास बातें
  • कंपनी के साथ गोपीनाथन 15 सितंबर तक बने रहेंगे
  • IT सेक्टर पर अमेरिका और यूरोप में स्लोडाउन का असर पड़ा है
  • बहुत सी IT कंपनियां कॉस्ट घटाने के उपाय कर रही हैं
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के CEO, Rajesh Gopinathan ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने उनकी जगह BFSI के हेड, K Krithivasan को CEO नॉमित किया है। कंपनी के साथ गोपीनाथन 15 सितंबर तक बने रहेंगे। पिछले कुछ महीनों से भारत के साथ ही ग्लोबल टेक इंडस्ट्री को इकोनॉमिक स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा, " TCS के साथ 22 वर्ष से अधिक के शानदार करियर और पिछले छह वर्षों के दौरान मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के तौर पर सफल पारी के बाद राजेश गोपीनाथन ने कंपनी को छोड़ने का फैसला किया है। बोर्ड ने K Krithivasan को तुरंत प्रभाव से CEO के तौर पर नामित किया है। गोपीनाथन के साथ कृतिवासन बीच की अवधि में कार्य करेंगे और उन्हें अगले फाइनेंशियल ईयर में मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त किया जाएगा।" देश की IT इंडस्ट्री को अपने दो प्रमुख मार्केट्स - अमेरिका और यूरोप में चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। 

TCS के साथ 1989 में जुड़ने वाले कृतिवासन ने कंपनी के साथ अपने करियर के दौरान विभिन्न डिविजंस की अगुवाई की है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में TCS का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 10,846 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में लगभग 9,800 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हासिल किया था। कंपनी की अक्टूबर-दिसंबर की अवधि के दौरान ऑर्डर बुक 7.8 अरब डॉलर की रही। यह सितंबर तिमाही में 8.1 अरब डॉलर की थी। 

एनालिस्ट्स ने तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 11,046 करोड़ रुपये रहने का अनुमान दिया था। IT सेक्टर पर अमेरिका और यूरोप में स्लोडाउन का असर पड़ा है, जहां से इसे अपने रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा मिलता है। कंपनी ने तीसरी तिमाही के लिए अपने अधिकतर वर्कर्स को 100 प्रतिशत वेरिएबल पे देने का फैसला किया था। TCS ने दूसरी तिमाही में भी 100 प्रतिशत वेरिएबल पे का भुगतान किया था। कंपनी की वर्कफोर्स में तीसरी तिमाही में 2,197 वर्कर्स की कमी हुई थी। दिसंबर में समाप्त तिमाही के TCS की कुल वर्कफोर्स 6,13,974 की थी। पिछले कुछ महीनों में माइक्रोसॉफ्ट सहित कुछ बड़ी सॉफ्टवेयर और टेक कंपनियों ने कॉस्ट घटाने के लिए छंटनी जैसे कदम भी उठाए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Software, Challenges, TCS, IT, Market, Economy, Workers, Microsoft, Demand, Revenue, CEO, Profit
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »