Samsung ने भारत में लॉन्च किए Neo QLED 8K, 4K स्मार्ट TV, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

कंपनी ने Neo QLED 8K को चार डिस्प्ले साइज - 98 इंच, 85 इंच, 75 इंच और 65 इंच में उपलब्ध कराया है

Samsung ने भारत में लॉन्च किए Neo QLED 8K, 4K स्मार्ट TV, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

कंपनी का दावा है कि इन स्मार्ट टेलीविजंस में बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलती है

ख़ास बातें
  • इन स्मार्ट टेलीविजन सेट्स के डिस्प्ले की रेंज 50 से 98 इंच तक है
  • ये गेमिंग के साथ ही फिल्म देखने का भी बेहतर एक्सपीरिएंस देते हैं
  • कंपनी ने इन टेलीविजन को केवल ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने भारत में Neo QLED 8K और 4K TV लॉन्च किए हैं। इन स्मार्ट टेलीविजन सेट्स के डिस्प्ले की रेंज 50 से 98 इंच तक है। कंपनी का दावा है कि ये गेमिंग के साथ ही फिल्म देखने का भी बेहतर एक्सपीरिएंस देते हैं। इनमें इनफिनिटी स्क्रीन और इनफिनिटी वन जैसे डिजाइन के अलग फीचर्स दिए गए हैं। इनमें Quantum Matrix Technology और Neural Quantum प्रोसेसर है, जिससे  3D जैसे वास्तविक लगने वाली इमेज दिखती हैं। 

Neo QLED 8K को चार डिस्प्ले साइज - 98 इंच, 85 इंच, 75 इंच और 65 इंच में उपलब्ध कराया है। इसका प्राइस 3,14,990 रुपये से शुरू होता है। कंपनी के Neo QLED 4K स्मार्ट टेलीविजन को पांच डिस्प्ले साइज - 85 इंच, 75 इंच, 65 इंच, 55 इंच और 50 इंच में खरीदा जा सकेगा। ये केवल ब्लैक कलर में उपलब्ध होंगे और इनका प्राइस 1,41,990 रुपये से शुरू होगा। ये टेलीविजन सैमसंग के रिटेल स्टोर्स, अन्य चुनिंदा रिटेल स्टोर्स और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर सहित ऑनलाइन रिटेलर्स पर उपलब्ध होंगे। कंपनी 25 मई तक Neo QLED 8K टेलीविजन खरीदने वालों को 99,990 रुपये के प्राइस वाली Samsung Soundbar HW-Q990 और चुनिंदा Neo QLED 4K टेलीविजन खरीदने वालों को 44,900 रुपये की Samsung Soundbar HW-Q800 मुफ्त देने की भी पेशकश कर रही है। 

Samsung Neo QLED 8K, Samsung Neo QLED 4K के स्पेसिफिकेशंस

इन टेलीविजन में इनफिनिटी स्क्रीन और इनफिनिटी वन डिजाइन एलिमेंट्स के साथ इमर्सिव व्युइंग एक्सपीरिएंस मिलता है। Quantum Matrix टेक्नोलॉजी और Neural Quantum प्रोसेसर से व्युअर्स को वास्तविक लगने वाले कलर्स और पिक्चर्स दिखती हैं। साउंड के बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए इनमें Q Symphony 3.0, वायरलेस Dolby Atmos, ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड प्रो और एडैप्टिव साउंड प्रो दिया गया है। 

कंपनी का दावा है कि इन स्मार्ट टेलीविजंस में बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलती है। इनमें Calm Onboarding फीचर निकट के अन्य स्मार्ट डिवाइसेज के साथ आसानी से कनेक्ट करने के लिए IoT एनेबल्ड सेंसर्स का इस्तेमाल करते हैं। गेमिंग को पसंद करने वालों के लिए इनमें Motion Xcelerator Turbo Pro और Game Motion Plus के साथ Virtual Aim Point, Super Ultrawide GameView, Game Bar और Mini Map Zoom फीचर मिलते हैं। इनसे गेमिंग का एक्सपीरिएंस बढ़ता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  2. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  3. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  4. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  5. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  6. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  8. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  9. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  10. ₹25999 की शुरुआती कीमत में Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च, मिलेंगे ऐसे गजब फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »