Vu ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के QLED TV मॉडल्स, कीमत Rs 24,990 से शुरू

Vu ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के QLED TV मॉडल्स, कीमत Rs 24,990 से शुरू

Photo Credit: Vu

Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition पांच साइज में उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • Dolby Vision + Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आई नई Vu Glo QLED TV 2025 सीरीज
  • पांच साइज में उपलब्ध, शुरुआती कीमत 24,990 रुपये
  • पहला टीवी जिसमें Instant Network Remote फीचर दिया गया है
विज्ञापन

Vu ने भारत में अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition लॉन्च कर दी है। कंपनी के मुताबिक यह सीरीज बेहतर पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आती है, जिसे खासतौर पर फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसमें A+ ग्रेड Glo QLED पैनल, 400 निट्स ब्राइटनेस, 92% NTSC कलर गैमट और Dolby Vision + व Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है, जो विजुअल्स को ज्यादा कलरफुल और कॉन्ट्रास्ट-रिच बनाने का और साथ ही इमर्सिव सराउंड साउंड का अनुभव देने का दावा करते हैं।

Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition पांच साइज में उपलब्ध है - 43-इंच (कीमत 24,990 रुपये), 50-इंच (कीमत 30,990 रुपये), 55-इंच (कीमत 35,990 रुपये), 65-इंच (कीमत 50,990 रुपये) और 75-इंच (कीमत 64,990 रुपये)। यह टीवी Amazon, Flipkart और देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। सभी मॉडल्स के साथ एक साल की वारंटी दी जा रही है।

Vu TV मॉडल्स में A+ ग्रेड Glo QLED पैनल है, जो 400 निट्स ब्राइटनेस और 92% NTSC कलर गैमट सपोर्ट करते हैं। पिक्चर क्वालिटी को और बेहतर बनाने के लिए इनमें Dolby Vision, HDR10, और HLG सपोर्ट दिया गया है। Dolby Vision HDR विजुअल्स को ज्यादा डिटेल्ड और वाइब्रेंट बनाता है, जिससे कलर्स और कॉन्ट्रास्ट का लेवल बढ़ जाता है।

Dolby Edition नाम के साथ आने वाली इस टीवी सीरीज में Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट और 24W बिल्ट-इन स्पीकर सेटअप है। Dolby Atmos इमर्सिव सराउंड साउंड इफेक्ट देने का दावा करता है।

टीवी सीरीज में 1.5GHz VuOn AI प्रोसेसर, 2GB RAM और 16GB स्टोरेज मिलती है। ये Google TV OS पर चलते हैं, जिससे यूजर को पर्सनलाइज्ड कंटेंट रिकमेंडेशन, Google Play Store एक्सेस और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition में दुनिया का पहला Instant Network Remote दिया गया है, जो Wi-Fi कनेक्टिविटी इश्यू को तुरंत सॉल्व करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें VRR (Variable Refresh Rate), ALLM (Auto Low Latency Mode) और Crosshair Overlay जैसे गेमिंग फीचर्स भी हैं। टीवी में Apple AirPlay, Google Chromecast, 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और ऑप्शनल कैमरा सपोर्ट (वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए) भी मौजूद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vu, Vu TV, Vu QLED TV, Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »