Purchase

Purchase - ख़बरें

  • Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी! 4 साल बाद भारत में कंपनी ने फिर शुरू की यह पेमेंट सर्विस
    Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी है! कंपनी ने अपने App Store और iCloud के लिए फिर से एक पेमेंट सर्विस शुरू कर दी है जिसे 2022 में बंद कर दिया गया था। भारत में एपल के यूजर्स को अब App Store और iCloud पर्चेज के लिए कार्ड पेमेंट का ऑप्शन फिर से मिल गया है।
  • Amazon Shopping Hacks: ये 6 ट्रिक्स सीख लीं तो गलत प्रोडक्ट कभी नहीं खरीदेंगे!
    Amazon पर खरीदारी करते समय ज्यादातर लोग Reviews और Star Ratings पर भरोसा करते हैं, लेकिन हर Review असली या उपयोगी नहीं होता। कई बार अलग-अलग वेरिएंट्स के Reviews एक साथ दिखते हैं, जबकि कुछ Reviews दूसरे देशों के यूजर्स के भी हो सकते हैं। इसके अलावा फेक और बिना Verified Purchase वाले Reviews भी प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहते हैं। ऐसे में गलत प्रोडक्ट खरीदने का खतरा बढ़ जाता है। इस आर्टिकल में बताया गया है कि Amazon पर Verified Purchase, Image Reviews, Variant Filters और Latest Reviews जैसे फीचर्स का इस्तेमाल करके सही और भरोसेमंद फीडबैक कैसे देखा जा सकता है।
  • बेस्ट कैमरा फोन खरीदते समय ध्यान रहें ये 5 खास बातें
    बहुत से यूजर्स फोन खरीदते समय केवल कैमरा पर ही ध्यान देते हैं। लेकिन अगर आपको लगता है कि कैमरा का मेगापिक्सल नम्बर ही इसकी क्षमता को निर्धारित करता है तो ऐसा नहीं है। यहां पर हम आपको ऐसी पांच जरूरी बातें बता रहे हैं जो आपको एक कैमरा फोन खरीदते समय जरूर ध्यान रखनी चाहिएं।
  • ई-कॉमर्स कंपनियों के कैश-ऑन-डिलीवरी पर चार्ज लगाने की सरकार कर रही जांच
    बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon भी कस्टमर्स की खरीदारी में एक फीस को शामिल करती है। एमेजॉन के सपोर्ट पेज पर बताया गया है कि यह सभी कस्टमर्स से 'एमेजॉन मार्केटप्लेस फीस' के तौर पर 5 रुपये लेती है। ई-कॉमर्स कंपनियों की जांच करने का फैसला यह संकेत दे रहा है कि इनके जरिए खरीदारी करने पर कस्टमर्स को जल्द ही अधिक पारदर्शिता दिख सकती है।
  • Amazon Shopping Hacks: इन 6 Tips को याद कर लिया, तो ऑनलाइन शॉपिंग में कभी धोखा नहीं खाओगे!
    Amazon पर असली और फेक रिव्यू में फर्क करना मुश्किल लग सकता है, लेकिन सही फिल्टर और थोड़ी सी ऑब्जर्वेशन से आप असली अनुभव तक पहुंच सकते हैं। हमेशा Verified Purchase टैग, डिटेल्ड रिव्यू, कस्टमर फोटो/वीडियो और लेटेस्ट फीडबैक पर ध्यान दें। यही आपको सही खरीदारी का भरोसा दिलाएंगे।
  • नए FASTag वार्षिक पास की जोरदार डिमांड, 4 दिनों में हुई 5 लाख से ज्यादा पास की बिक्री
    पिछले चार दिनों में तमिलनाडु में फास्टैग एनुअल पास की सबसे अधिक बिक्री हुई है। इसके बाद कर्नाटक और हरियाणा हैं। फास्टैग एनुअल पास के जरिए अधिकतम ट्रांजैक्शंस भी तमिलनाडु में हुई हैं। इन ट्रांजैक्शंस में कर्नाटक का दूसरा स्थान है। फास्टैग एनुअल पास से कस्टमर्स को एक वर्ष में 200 टोल को पार करने की अनुमति मिलेगी। इस पास का प्राइस 3,000 रुपये का है।
  • Crypto News Today: Bitcoin का प्राइस 1,08,600 डॉलर, Cronos में 20 प्रतिशत का प्रॉफिट
    पिछले एक दिन में क्रिप्टो मार्केट में Cronos ने 20 प्रतिशत से अधिक की तेजी हासिल की है। Cronos की वॉल्यूम में भी लगभग 2,000 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बिटकॉइन में 1,09,000 डॉलर का लेवल पार करने के बाद कुछ गिरावट हुई है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका में Digital Asset Task Force के बिटकॉइन के स्ट्रैटेजिक रिजर्व से जुड़ी पॉलिसी तैयार करने से मार्केट में तेजी आ रही है।
  • UPI पेमेंट्स पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, फाइनेंस मिनिस्ट्री ने दी जानकारी
    केंद्र सरकार इन ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को दोबारा लागू करने पर विचार नहीं कर रही। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने यह जानकारी दी है। मिनिस्ट्री ने कहा है कि डिजिटल तरीके से पेमेंट्स के लिए UPI एक कम कॉस्ट वाला प्लेटफॉर्म बना रहेगा। UPI को ऑपरेट करने वाले नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की UPI के लिए 20 से 30 करोड़ नए यूजर्स को जोड़ने की योजना है।
  • क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, बिटकॉइन का प्राइस 1,08,700 डॉलर से ज्यादा
    मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में मामूली नुकसान था। इसके अलावा अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी थी। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के टैरिफ से जुड़े फैसलों का मार्केट पर असर पड़ सकता है। इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.70 प्रतिशत घटकर 1,08,600 डॉलर से कुछ अधिक पर था।
  • Flipkart की IPO लाने की तैयारी, सिंगापुर से भारत शिफ्ट होगी होल्डिंग कंपनी
    फ्लिपकार्ट की पैरेंट कंपनी Walmart की योजना इसका इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की है। बहुत से भारतीय स्टार्टअप्स ने अधिक कैपिटल और कम टैक्स की वजह से अपना बेस विदेश में रखा था। हालांकि, भारत में IPO की बेहतर संभावनाओं की वजह से इनमें से कुछ स्टार्टअप्स सिंगापुर और अमेरिका से वापस लौट रहे हैं। भारत में डुअल लिस्टिंग की अनुमति नहीं है।
  • Ola Electric ने शुरू की हायपर डिलीवरी, कस्टमर्स को कुछ घंटे में मिलेगा इलेक्ट्रिक स्कूटर
    इसमें कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑनलाइन या कंपनी के स्टोर पर खरीदने के कुछ ही घंटों में व्हीकल के रजिस्ट्रेशन के साथ डिलीवरी की जाएगी। हाल ही में कंपनी ने अपने व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस को संभालने के लिए एक टीम बनाई थी। ओला इलेक्ट्रिक ने हायपर डिलीवरी का ट्रायल बेंगलुरु में शुरू किया है और जल्द ही इसका विस्तार पूरे देश में किया जाएगा।
  • Elon Musk को सपोर्ट के लिए टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार खरीदेंगे Donald Trump
    बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla के चीफ मस्क को अमेरिका की नई सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई है। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि उनके विरोधी गैर कानूनी तरीके से गठजोड़ कर टेस्ला के बहिष्कार की कोशिश में हैं। ट्रंप ने टेस्ला की एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदकर मस्क का समर्थन करने का फैसला किया है।
  • क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 1,02,700 डॉलर से ज्यादा
    मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग 0.10 प्रतिशत घटकर लगभग 1,02,740 डॉलर पर था। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की मीटिंग में इंटरेस्ट रेट में कमी होने की कम संभावना है। इससे क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है। अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा।
  • क्रिप्टो मार्केट में हुई रिकवरी, बिटकॉइन का प्राइस 1,05,470 डॉलर से ज्यादा
    सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस 3.80 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 1,05,527 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में छह प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था। Ether का प्राइस लगभग 3,407 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है।
  • MicroStrategy ने बढ़ाई बिटकॉइन की होल्डिंग, 1 अरब डॉलर से ज्यादा का किया इनवेस्टमेंट 
    इस कंपनी ने 19 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में लगभग 11,000 बिटकॉइन की खरीदारी लगभग 1.1 अरब डॉलर में की है। माइस्कोस्ट्रैटेजी के पास लगभग 4,61,000 बिटकॉइन हैं। बिटकॉइन की खरीदारी के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से यह कंपनी अपने ऑथराइज्ड A क्लास कॉमन स्टॉक को लगभग 33 करोड़ शेयर्स से बढ़ाकर 10 अरब से अधिक शेयर्स करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »