Sound

Sound - ख़बरें

  • CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
    CMF ने Speaker M और Speaker S नाम से दो नए पोर्टेबल Bluetooth स्पीकर्स पेश किए हैं। CMF Speaker M की कीमत 109 डॉलर और Speaker S की कीमत 59 डॉलर रखी गई है। बड़े मॉडल Speaker M में 35W का साउंड आउटपुट मिलता है, जबकि Speaker S में 10W का आउटपुट दिया गया है। दोनों स्पीकर्स में Bluetooth 6.0, IP68 रेटिंग और USB Type-C से ऑडियो चलाने की सुविधा है। कंपनी के मुताबिक, इनकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक चल सकती है। दोनों के फ्रंट पैनल और वॉल्यूम नॉब को बदलकर डिजाइन कस्टमाइज भी किया जा सकता है।
  • Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
    Noise ने भारत में Master Buds Open नाम से नए Open-Ear Earbuds लॉन्च किए हैं। ये कंपनी के पहले Open-Ear ईयरबड्स हैं और इनमें Sound by Bose Technology का इस्तेमाल किया गया है। ईयरबड्स में 10.8mm Custom Dynamic Driver, Dynamic EQ और छह साउंड प्रीसेट दिए गए हैं। कॉलिंग के लिए 4-Mic ENC DNN सिस्टम मिलता है, जबकि कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 और Dual Connectivity दी गई है। चार्जिंग केस के साथ 28 घंटे तक प्लेबैक का दावा है। ईयरबड्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं। Noise Master Buds Open की कीमत ₹7,999 है और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
    Noise ने होम थियेटर मार्केट में एंट्री मारते हुए अपना नया Homestage 5.2.4 होम थियेटर लॉन्च किया है। यह खासतौर पर घर के लिविंग रूम के लिए डिजाइन किया बताया जाता है। इसमें धांसू 700W तक की पावर आउटपुट मिलती है। Dolby Atmos का सपोर्ट ऑडियो एक्सपीरियंस को और ज्यादा रिच बनाता है। इसमें 5 फ्रंट चैनल दिए गए हैं। कहा गया है कि यह तीन-डाइमेंशनल साउंड फील्ड पैदा करता है।
  • UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
    UBON SP-50 Sound Pro को कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्पीकर के रूप में लॉन्च किया है। UBON का दावा है कि यह नया ब्लूटूथ स्पीकर क्रिस्टल क्लियर ऑडियो प्रदान करता है। इसमें डाइनेमिक इनफिनिटी-शेप RGB लाइट्स लगी हैं जो म्यूजिक के साथ सिंक होकर पार्टी जैसा अनुभव देती हैं। इसमें वायरलैस माइक्रोफोन का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
    Noise की ओर से IFA 2026 में नए ओपन ईयर बड्स Noise Master Buds Open पेश किए गए हैं। इनमें क्लिप-ऑन स्टाइल का डिजाइन मिलता है। ईयरबड्स कान के ऊपर टंगे रहते हैं जिससे कि म्यूजिक सुनने, कॉलिंग करने के दौरान यूजर के कानों में कोई अवरोध पैदा नहीं होता है। फायदा यह कि चाहे आप रोड पर चलें, या रनिंग करें, या जिम में वर्कआउट करें
  • iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
    iQOO ने भारत में अपने नए iQOO Buds TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत ₹1,899 रखी गई है, जबकि ₹200 के इंस्टेंट कैशबैक के बाद इन्हें ₹1,699 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। ईयरबड्स में 10mm मूविंग कॉइल ड्राइवर्स, Spatial Audio, DeepX 4.0 Sound Effects और AI कॉल नॉइज रिडक्शन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.1 और Dual-Channel Transmission 2.0 मिलता है। इनमें 42ms गेमिंग लेटेंसी और IP54 रेटिंग भी है। कंपनी के मुताबिक चार्जिंग केस के साथ ईयरबड्स 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं।
  • Google Pixel Tag भारत में लॉन्च, खोया सामान ढूंढने के आएगा काम, एक आवाज पर बजेगा अलार्म!
    Google ने भारत में अपना पहला Bluetooth Tracker Pixel Tag लॉन्च किया है। यह ट्रैकर Bluetooth Channel Sounding और Ultra-Wideband कनेक्टिविटी के साथ आता है और इसे Find Hub में जोड़ा गया है। यूजर्स अपने Pixel फोन की मदद से Pixel Tag की लोकेशन देख सकते हैं और दिशात्मक गाइडेंस के जरिए उसे खोज सकते हैं। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर और एक बटन भी दिया गया है, जिससे फोन को Silent Mode में भी बजाया जा सकता है। Pixel Tag में बदलने योग्य CR2032 बैटरी है, जो एक साल से ज्यादा चलने का दावा करती है। इसकी शुरुआती कीमत 3,799 रुपये है।
  • 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
    boAt ने भारत में Aavante Bar Prime Soundbar Series लॉन्च की है, जिसमें तीन मॉडल शामिल हैं - DA600, B450 और Thunder-D। सीरीज के फ्लैगशिप DA600 मॉडल में 600W boAt Signature Sound, 5.2-चैनल सराउंड साउंड, Dolby Atmos, डुअल वायर्ड सबवूफर और रियर सैटेलाइट स्पीकर्स दिए गए हैं। B450 मॉडल 450W आउटपुट और 5.2-चैनल सराउंड साउंड के साथ आता है, जबकि Thunder-D में Dolby Audio सपोर्ट मिलता है। तीनों मॉडल Bluetooth 5.3, HDMI (eARC), USB, AUX और Optical कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं। सीरीज की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है।
  • 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
    JBL Pulse 6 को JBL ने अपने लेटेस्ट ब्लूटूथ स्पीकर के रूप में लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया स्पीकर है जो बिल्ट-इन LED लाइटिंग के साथ आता है। स्पीकर में पारदर्शी डिजाइन दिया गया है। यह सिलेंडर शेप में आता है और ऊपर हैंडल भी दिया गया है जो लाइटिंग के कारण चमकता भी है।
  • Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
    Hisense ने भारत में अपनी नई UR8S RGB MiniLED TV Series लॉन्च की है। यह फ्लैगशिप सीरीज 55, 65 और 75 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध है और इसकी शुरुआती कीमत 1,19,990 रुपये है। टीवी में RGB MiniLED टेक्नोलॉजी के साथ Hi-View AI Engine RGB प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 3,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 180Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट मिलता है। ऑडियो के लिए 2.1.2 Multi-Channel Surround Sound सिस्टम दिया गया है। टीवी Dolby Vision, Dolby Atmos, IMAX Enhanced और Filmmaker Mode सपोर्ट करता है। लॉन्च ऑफर में 10,000 रुपये तक कैशबैक और 2 साल की वारंटी शामिल है।
  • Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
    Amazon Great Freedom Sale 2026 अब ग्राहकों के लिए LIVE हो चुकी है। सेल में कंपनी स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, स्मार्टबैंड, लैपटॉप, टैबलेट, ईयरबड्स और कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स व अप्लायंसेज पर भारी डिस्काउंट दे रही है। सेल में सीधा डिस्काउंट तो मिल ही रहा है, इसके साथ ही बैंक ऑफर्स का भी लाभ लिया जा सकता है।
  • Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
    Redmi K100 Pro Max को कंपनी घरेलू मार्केट में दो दिन के बाद लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च चीन में 11 अगस्त को होने जा रहा है। Redmi K100 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने वाला है। इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी होगा जिसमें 5x जूम फीचर मिलने वाला है। फोन में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मौजूद होगा।
  • Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
    Portronics ने भारतीय बाजार में अपना नया Pure Sound Pro X2 होम थिएटर सिस्टम लॉन्च किया है। यह 5.1-Channel ऑडियो सेटअप और 150W साउंड आउटपुट के साथ आता है। इसमें Soundbar, Wired Subwoofer और दो Satellite Speakers दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4, HDMI (ARC), Optical, USB और AUX जैसे विकल्प मिलते हैं। यूजर्स Music, Movie, News और Night समेत चार EQ मोड्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने इसका MRP 9,999 रुपये रखा है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Bose की ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ भारत आए Skullcandy Method 360 ANC, जानें कीमत
    Skullcandy ने भारत में अपने नए Method 360 ANC TWS Earbuds लॉन्च किए हैं। इनकी MRP 16,999 रुपये है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इन्हें 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ईयरबड्स में Sound by Bose टेक्नोलॉजी, Hybrid Active Noise Cancellation, 40 घंटे तक की बैटरी, Bluetooth 5.3, Google Fast Pair, Multipoint Pairing और IPX4 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, 10 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। यह डिवाइस Skull-iQ ऐप सपोर्ट के साथ आता है।
  • एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
    Samsung India ने "Big Game, Bigger Screen, Biggest Moments" कैंपेन लॉन्च किया है। इसके तहत कंपनी अपनी 2026 Vision AI Big TV सीरीज पर कई ऑफर्स दे रही है। 75 इंच और उससे बड़े टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को मॉडल के आधार पर मुफ्त Soundbar या अतिरिक्त TV दिया जा सकता है। कंपनी 20 प्रतिशत तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 30 महीने तक की EMI का विकल्प भी दे रही है। इस टीवी सीरीज में AI Soccer Mode, AI Upscaling Pro, Color Booster Pro और AI Sound Controller Pro जैसे फीचर्स शामिल हैं। Samsung ने 7 साल तक OS अपडेट देने का भी वादा किया है।

Sound - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »