• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत में कारों पर 100 प्रतिशत के इम्पोर्ट टैरिफ पर Elon Musk की Tesla को ऐतराज

भारत में कारों पर 100 प्रतिशत के इम्पोर्ट टैरिफ पर Elon Musk की Tesla को ऐतराज

EV के इंटरनेशनल मार्केट में चीन की BYD की सेल्स पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। पिछले वर्ष BYD ने इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स से मिलने वाले रेवेन्यू टेस्ला को पीछे छोड़ दिया है

भारत में कारों पर 100 प्रतिशत के इम्पोर्ट टैरिफ पर Elon Musk की Tesla को ऐतराज

इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 71 प्रतिशत घटा है

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में टेस्ला के लिए EV के मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ा है
  • इसका असर कंपनी की सेल्स और प्रॉफिट पर भी पड़ रहा है
  • भारत में टेस्ला की बिजनेस शुरू करने की तैयारी है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल टेस्ला ने कहा है कि भारत में कारों पर 100 प्रतिशत के इम्पोर्ट टैरिफ से कस्टमर्स को मुश्किल हो रही है। टेस्ला के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, Vaibhav Taneja ने कहा कि Tesla यह आकलन कर रही है कि उसे कब इस 'बहुत फायदेमंद' मार्केट में एंट्री करनी है। 

इससे पहले टेस्ला के चीफ, Elon Musk ने भी भारत में कारों के इम्पोर्ट पर अधिक टैरिफ को लेकर विरोध जताया था। तनेजा ने कहा, "हम जिस कार को भेजेंगे वह 100 प्रतिशत अधिक महंगी हो जाएगी। इस वजह से काफी उलझन है। हम यह आकलन कर रहे हैं कि भारत के मार्केट में एंट्री कब करनी चाहिए। भारत का मार्केट बहुत फायदेमंद है।" पिछले कुछ वर्षों में टेस्ला के लिए EV के मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ा है। इसका असर कंपनी की सेल्स और प्रॉफिट पर भी पड़ रहा है। इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 71 प्रतिशत घटा है। 

EV के इंटरनेशनल मार्केट में चीन की BYD की सेल्स पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। पिछले वर्ष BYD ने इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स से मिलने वाले रेवेन्यू टेस्ला को पीछे छोड़ दिया है। चीन की इस कंपनी ने पिछले वर्ष लगभग 107 अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया है। इसकी तुलना में टेस्ला का रेवेन्यू लगभग 98 अरब डॉलर का है। दुनिया में इलेक्ट्रिक कारों के सबसे बड़े और सबसे प्रतिस्पर्धी चीन के मार्केट में BYD का पहला स्थान है। इसके साथ ही यूरोप जैसे बड़े इंटरनेशनल मार्केट्स में भी इसकी बिक्री बढ़ी है। इसकी योजना मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाकर वार्षिक 20 लाख यूनिट्स से अधिक करने की है। यह इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों कारों की बिक्री करती है। टेस्ला के पोर्टफोलियो में केवल इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। 

भारत में टेस्ला की बिजनेस शुरू करने की तैयारी है। देश में कंपनी का पहला शोरूम मुंबई के ब्रांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खुल सकता है। हाल ही में कंपनी ने BKC की Maker Maxity बिल्डिंग में लगभग 4,000 स्क्वेयर फुट का स्पेस लीज पर लिया है। इस वर्ष की दूसरी छमाही में कंपनी देश में बिजनेस शुरू कर सकती है। पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री Narendra Modi ने मस्क से टेलीफोन पर बातचीत की थी। इसके बाद मस्क ने संकेत दिया है कि वह जल्द देश का विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »